• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुरुक्षेत्र में यज्ञ के दौरान बवाल, ब्राह्मणों पर भांजी लाठियां; फायरिंग में दो घायल

Writer D by Writer D
22/03/2025
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Chaos in 1000 Kundiya Yagya event

Chaos in 1000 Kundiya Yagya event

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय यज्ञ (Yagya) आयोजन में बवाल मच गया। यज्ञ कार्यक्रम के आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षा कर्मियों पर तीन लोगों को गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महायज्ञ (Yagya) में शामिल होने आए कुछ युवकों ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर शिकायत की, जिसके बाद विवाद हुआ। कहासुनी के दौरान महायज्ञ के आयोजनकर्ता हरि ओम दास के सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जिसमें तीन युवक घायल हो गए।

आशीष तिवारी नामक युवक को गंभीर हालत में लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से नाराज एक जाति विशेष के लोगों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया और पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाने का प्रयास किया।

फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित किया है। हालांकि, माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

इस महायज्ञ (Yagya) की शुरुआत 18 मार्च से हुई थी और इसे 27 मार्च तक चलना था। इसके लिए 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं बनाई गई थीं। महायज्ञ में हर दिन 1,00,000 आहुतियां डाली जा रही थीं। इस आयोजन के सूत्रधार हरि ओम दास हैं, जिन्हें यज्ञ सम्राट के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ का आयोजन कराया है। उनका संकल्प पूरे भारतवर्ष में 108 महायज्ञ कराने का है। कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से शुरू हुआ महायज्ञ इस तरह का 102वां आयोजन है। इस महायज्ञ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं।

Tags: Haryana newsNational news
Previous Post

इन पर मेहरबान होते है शनि देव, खुशियों से भर देते है जीवन

Next Post

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कसा शिकंजा, कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
Lawrence Bishnoi Gang

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कसा शिकंजा, कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

morgun

मुंबई के खिलाफ मिली हार पर कप्तान मोर्गन ने अनुभवी बल्लेबाजों पर साधा निशाना

17/10/2020

बिहार में मध्यमा परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को अब करना होगा 2021 का इंतजार

26/08/2020
Career Counselor

करियर काउंसलर बनने की है चाहत, तो जानिए कितनी करनी पड़ती है पढ़ाई

13/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version