• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा: सड़क से लेकर धाम तक आस्था का ज्वार, केदारनाथ के लिए अधिक क्रेज

Writer D by Writer D
23/05/2024
in उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
Chardham Yatra

Chardham Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) को लेकर देश-दुनिया के तीर्थयात्रियों में उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं का भीड़ प्रबंधन करना प्रशासन के लिए चुनौती बन रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की वजह से प्रशासन के भीड़ प्रबंधन करने में पसीने छूट रहे हैं। चारों धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है तो सड़कों पर जाम की स्थिति फिर खड़ी हो गई है। हालांकि प्रशासन लगातार भीड़ प्रबंधन में जुटा हुआ है।

यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक चारों धामों में 8,85,733 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। वहीं चारधाम यात्रा के लिए अब तक 31,18,926 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। चारधाम यात्रा में केदारनाथ के लिए सबसे अधिक क्रेज है। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में सबसे अधिक उत्साह है। यही कारण है कि बाबा के दर पर जाने वालों की संख्या सर्वाधिक है। आस्था की डगर उन्हें ऐसे खींच लाई है कि उनके सामने अव्यवस्था और जाम जैसी समस्याएं भी बौनी साबित हुई है। देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह इस बार चारधाम में सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा। तीर्थयात्रियों के उत्साह का आलम यह है कि उन्हें मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। देर रात तक दर्शन करने पड़ रहे हैं।

चारों धाम के दर्शन की बात करें तो केदारनाथ धाम में अब तक 3,91,590 श्रद्धालु दर्शन किए हैं। बद्रीनाथ धाम में 178521 श्रद्धालु तो यमुनोत्री धाम में 164132 व गंगोत्री धाम में अब तक 151490 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष 56 लाख श्रद्धालु चारधाम दर्शन किए थे।

मालीवाल केस में केजरीवाल के माता-पिता से थोड़ी देर में होगी पूछताछ

वहीं पंजीकरण पर गौर करें तो चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के लिए अब तक 31,18,926 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। यमुनोत्री के लिए 4,86,285, गंगोत्री के लिए 5,54,656, केदारनाथ के लिए 10,37,700 व बद्रीनाथ के लिए 9,55,858 तो हेमकुंड साहिब के लिए 84,427 श्रद्धालु पंजीकरण कराए हैं। रिकॉर्ड भीड़ के दृष्टिगत सड़क से धाम आस्था का ज्वार दिख रहा है।

मनोरम प्राकृतिक स्थलों, नदियों एवं झरनों का लुत्फ उठा रहे श्रद्धालु

यमुनोत्री एवं गंगोत्री धामों की यात्रा पर आ रहे श्रद्धालु मनोरम प्राकृतिक स्थलों, नदियों एवं झरनों का आनंद उठाने के साथ यात्रा पड़ावों पर स्थित मंदिरों का दर्शन लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में बड़ी संख्या में रूकने वाले तीर्थयात्री नगर के प्राचीन मंदिरों व घाटों के दर्शन करने के साथ गंगा आरती में भी प्रतिभाग कर रहे हैं।

Tags: Chardham yatrachardham yatra 2024dehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

नंदीग्राम में भिड़े TMC-BJP वर्कर, महिला भाजपा कार्यकर्ता की मौत

Next Post

अग्निपथ योजना में बदलाव की तैयारी, सेना करवा रही है एक खास सर्वे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री: नायब सैनी

10/08/2026
Former JPSC Chairman L. Khiangte arrested.
Main Slider

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार

10/08/2026
A flood of Kanwariyas in Haridwar
उत्तराखंड

हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब, 3.19 करोड़ पार पहुंचा आंकड़ा

10/08/2026
JPSC-JSSC Protest
Main Slider

झारखंड में JPSC-JSSC विवाद गरमाया, बाबूलाल मरांडी समेत BJP नेता हिरासत में

10/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Next Post
Agneepath Scheme

अग्निपथ योजना में बदलाव की तैयारी, सेना करवा रही है एक खास सर्वे

यह भी पढ़ें

ayodhya accident

ट्रैक्टर की टक्कर से होम गार्ड गम्भीर घायल

15/12/2021

ट्रक और डीसीएम में हुई भीषण टक्कर, चालक की मौत, दो घायल

09/12/2020
Bael Juice

गर्मी में बेल का जूस है अमृत, पेट की परेशानियों से दिलाता है निजात

18/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version