• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार धाम यात्रियों को बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन पर इतने दिन तक लगी रोक

Writer D by Writer D
21/05/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Chardham Yatra

Chardham Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा (Chardham Yatra) के लिए पूरे देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं। यात्रा में भारी भीड़ के चलते सरकार ने 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। चार धाम यात्रा के लिए हरिद्वार और देहरादून में ट्रांजिट कैंप बनाए गए हैं। जहां पिछले कई दिन से लोग ऑफ लाइन पंजीकरण का इंतजार कर रहे थे।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने साफ कहा है कि चारो धामों (Chardham Yatra) में बढ़ती भीड़ को देखते हुए ऑफ लाइन पंजीकरण को 31 मई तक बंद कर दिया गया है। जिन तीर्थ यात्रियों ने ऑन लाइन पंजीकरण कराया है वही फिलहाल यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसे में ऑफ लाइन पंजीकरण का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को अपने रजिस्ट्रेशन के लिए अगले आदेश तक इंतजार करना होगा।

अगले दस दिन तक करना होगा पंजीकरण का इंतजार

सरकार ने देहरादून और हरिद्वार जिलों में पंजीकरण कैंप बनाए हुए हैं। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं। वह इन कैंपों में काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले 19 मई को ऑफलाइन पंजीकरण दोबारा शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन अब 31 मई तक के लिए ऑफ लाइन पंजीकरण बंद होने से यहां आए श्रद्धालुओ को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को अगले दस दिन तक पंजीकरण का इंतजार करना पड़ेगा।

टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारियों में नाराजगी

हरिद्वार में डीएम और एसएसपी ने स्थानीय टूर एंड ट्रेवल कारोबारी के साथ मीटिंग कर 31 मई तक यात्रा के लिए नए यात्रियों को ना बुलाने के निर्देश दिए हैं। 15 मई से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद हजारों लोग हरिद्वार के होटल धर्मशाला में रहकर रजिस्ट्रेशन खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

दारू की बोतल पर बीजेपी के प्रत्याशी और नेताओं के फोटो, अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि ऐसे साढ़े 17 सौ श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा पर भेजा गया है। अन्य और लोगों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि काउंटर से फिलहाल नए रजिस्ट्रेशन बंद रहेंगे। सरकार के इस फैसले से हरिद्वार के टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारियों में नाराजगी है। टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश भाटिया का कहना है कि वे जल्द अपने वाहनों की चाबियां और कागज प्रशासन को सौंपने को मजबूर होंगे।

Tags: Chardham yatrachardham yatra 2024dehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

दारू की बोतल पर बीजेपी के प्रत्याशी और नेताओं के फोटो, अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग

Next Post

कलयुगी बेटी का खूनी खेल! पिता की गला रेतकर हत्या, भाई का किया ये हाल

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Murder

कलयुगी बेटी का खूनी खेल! पिता की गला रेतकर हत्या, भाई का किया ये हाल

यह भी पढ़ें

मौनी अमावस्या पर बन रहा गुरुवार और गजकेसरी योग, ऐसे करें पूजा पूरी होंगी मनोकामनाएं

11/02/2021
DM ravindra mandad on womens day

जब महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी, तब असुरक्षा की भावना समाप्त हो जाएगी : रवींद्र मांदड, डीएम

10/03/2021
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

शिक्षा मंत्रालय के पास हुए दो बम विस्फोट, 100 से अधिक लोगों की मौत

30/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version