• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायावती सरकार के दौरान स्मारक घोटाले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Writer D by Writer D
12/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार के दौरान हुए स्मारक घोटाला मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। छह आरोपियों के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हुई है। कोर्ट ने इसपर संज्ञान लेते हुए 6 आरोपियों को 24 फ़रवरी को तलब किया है। बता दें कि लोकायुक्त की रिपोर्ट में इसे 14 अरब रुपये से ज्यादा का घोटाला बताया गया है। सात साल पहले 1 जनवरी 2014 को विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

बता दें कि यह मामला स्मारकों में सैंडस्टोन सप्लाई में करोड़ों के घपले से जुड़ा है। तत्कालीन संयुक्त निदेशक सुहेल अहमद फ़ारुखी, पन्नालाल यादव, अशोक सिंह, इकाई प्रभारी अजय कुमार, सुनील त्यागी और होशियार सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की शासन से इजाजत भी मिल गई है।

चीन ने बीबीसी के प्रसारण पर लगाया बैन, अमेरिका ने की कड़ी निंदा

चार्जशीट के मुताबिक, एलडीए के तत्कालीन उपाध्यक्ष हरभजन सिंह समेत कुल 43 अधिकारियों के खिलाफ सबूत हैं। तत्कालीन मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अन्य मंत्री के खिलाफ विवेचना चलने का चार्जशीट में ज़िक्र है।

ये है पूरा मामला

बसपा सरकार में लखनऊ और नोएडा में स्मारकों का निर्माण किया गया था। साल 2013 में लोकायुक्त ने जांच रिपोर्ट में कहा था कि इसमें 14 अरब से ज्यादा का घोटाला हुआ है। कमीशन और घूसखोरी में रकम खर्च होने की बात सामने आई थी। ईडी इस केस में मनीलांड्रिंग के पहलुओं की जांच कर रहा है।

वर्ष 2007 से लेकर 2012 के बीच लखनऊ और नोएडा में पार्क और स्मारकों का निर्माण लोक निर्माण विभाग, नोएडा प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी ने करवाया था। आरोप है कि स्मारकों में लगे गुलाबी पत्थरों की सप्लाई मीरजापुर से हुई थी, जबकि कागजों पर राजस्थान से दिखाई गई।

कांग्रेस का बड़ा फैसला : राज्यसभा में नेता विपक्ष होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

इस मामले में विजिलेंस ने 1 जनवरी 2014 को गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी और 409 के तहत केस दर्ज किया गया था। इस घोटाले में नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा समेत 19 के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

Tags: crime newsmayawatimayawati government scamscamup government newsup news
Previous Post

चीन ने बीबीसी के प्रसारण पर लगाया बैन, अमेरिका ने की कड़ी निंदा

Next Post

विपक्ष दिखाएं कहां लिखा है खत्म हो जाएगी एमएसपी : अनुराग ठाकुर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बहादुरी को सलाम! कैप्टन स्मित को इजराइल-अमेरिका से सम्मान

09/10/2026
Main Slider

काशी से जेवर तकः उत्तर प्रदेश की टेक्नोक्रांति

09/10/2026
Main Slider

‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
Next Post
अनुराग ठाकुर anurag thakur

विपक्ष दिखाएं कहां लिखा है खत्म हो जाएगी एमएसपी : अनुराग ठाकुर

यह भी पढ़ें

cm yogi

सरकार की पहली प्राथमिकता है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना : योगी

09/09/2020
Jitin Prasad

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद पहुंचे अमित शाह के घर, BJP में हो सकते है शामिल

09/06/2021

तेजस्वी यादव का नितीश सरकार पर हमला, कहा- कोरोना काल में भगवान भरोसे बिहार

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version