• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार्टर प्लेन क्रैश, महिला प्रशिक्षु पायलट और ट्रेनर की मौत

Writer D by Writer D
18/03/2023
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Charter Plane Crash

Charter Plane Crash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भक्कूटोला-कोसमारा के घने जंगल में शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश (Charter Plane Crash) हो गया। इस हादसे में एक पायलट और एक महिला प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। एक का शव दो चट्टानों के बीच जलती हुई हालत में बरामद हुआ है। बिरसी एयरपोर्ट में पदस्थ सुरक्षा जांच समन्वयक कमलेश मेश्राम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में महिला प्रशिक्षु पायलट रुपशंका और इंस्ट्रक्टर मोहित शामिल हैं। एयरक्राफ्ट के क्रैश होने का कारणों का पता नहीं लग सका है।

बताया गया कि विमान हादसे से करीब 15 मिनट पहले ही बिरसी हवाई पट्टी से उड़ा था। बालाघाट जिले में जहां प्लेन गिरा है, वहां दोनों ओर पहाड़ हैं। पहाड़ों के बीच में करीब 100 फीट गहरी खाई में प्लेन का मलबा मिला है। घना जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू टीम और अफसरों को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करना पड़ा। हादसे वाली जगह पहुंचने के लिए करीब सात किमी जंगल और पहाड़ का रास्ता पैदल तय करना पड़ा। हादसे के बाद महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एसपी, हॉक फोर्स के जवान मेडिकल टीम के साथ स्ट्रेचर लेकर मौके के लिए रवाना हुए हैं।

एटीसी गोंदिया के एजीएम कमलेश मेश्राम ने बताया कि दिल्ली की विशेष की जांच और ब्लैक बाक्स खंगालने के बाद हादसे का कारण पता चलेगा। हालांकि, एयरक्राफ्ट के क्रैश (Charter Plane Crash) होने के पीछे तकनीकी खामियां हो सकती हैं। भक्कूटोला की पहाड़ी के नीचे चट्टानों के पास एयरक्राफ्ट क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं।

बालाघाट के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि एयरक्राफ्ट क्रैश होने की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। यह प्लेन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बिरसी एयरपोर्ट का ट्रेनी विमान था, जो बालाघाट जिले की सीमा में हादसे का शिकार हुआ है।

आईजीआरयूए के प्रशिक्षु गोंदिया में लेते हैं ट्रेनिंग

एयरपोर्ट एथारिटी, मुंबई के रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (बिरसी एयरपोर्ट, महाराष्ट्र) राधाकृष्णनन ने बताया कि हादसे करीब 3.30 बजे का है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (रायबरेली, उप्र) में कोर्स पूरा करने के बाद गोंदिया के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु पायलटों का प्रशिक्षण कराया जाता है। प्रशिक्षु पायलट गोंदिया से प्रशिक्षकों के साथ ट्रेनिंग लेते हैं, लेकिन शनिवार को दुभार्ग्यवश ये घटना हो गई।

उमेश हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार का मालिक अरेस्ट

एयरक्राफ्ट कैसे क्रैश (Charter Plane Crash) हुआ, ये जांच के बाद ही पता चलेगा। जानकारी के अनुसार, जो एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है, उसे सिंगल इंजन डी-41 ट्रेनी एयरक्राफ्ट कहा जाता है। गोंदिया एयरपोर्ट में ऐसे 16 डी-41 ट्रेनी एयरक्राफ्ट हैं और 4 डबल इंजन डी-42 ट्रेनी एयरक्राफ्ट हैं। हर साल 100 से अधिक प्रशिक्षु पायलट गोंदिया एयरपोर्ट में ट्रेनिंग लेते हैं।

Tags: balaghat newsCharter plane crashmadhya pradesh news
Previous Post

राहुल गांधी देश काे कमजोर करने का काम रहे हैं: सीएम धामी

Next Post

बाहुबली विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में 5 साल की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post
Vijay Mishra

बाहुबली विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में 5 साल की सजा

यह भी पढ़ें

Farmer dies after being hit by train

बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

08/02/2021
Acharya Pramod Krishnam

कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़: आचार्य प्रमोद कृष्णम

22/08/2023
जिंदा जला

राधा मंदिर के पास खड़ी बस में लगी आग, युवक जिंदा जला

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version