• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 दिन में पैसे डबल करने के नाम पर 250 करोड़ की ठगी, चीन से जुड़े हैं तार

Writer D by Writer D
09/06/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी ठगी का खुलासा किया है। जबकि एसटीएफ ने 250 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में यूपी के नोएडा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हैरानी की बात यह है कि ये ठगी सिर्फ 4 महीने के अंतराल में की गई है। जबकि इस ठगी को चीन की स्टार्टअप योजना के तहत बने ऐप से अंजाम देने का खुलासा हुआ है।

बता दें कि चीन की स्टार्टअप योजना के तहत बने ‘पावर बैंक ऐप’ को अब तक भारत में करीब 50 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। जबकि इस ऐप के जरिये लोगों को 15 दिन में पैसे डबल होने का लालच दिया जाता था। इसी वजह से महज 4 महीने में ठगों ने 250 करोड़ का लोगों को चूना लगा दिया।

ठगी करने वालों द्वारा लोगों से पॉवर बैंक ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा जाता था। जब लोग इस ऐप को डाउनलोड कर लेते थे, तो उन्‍हें 15 दिन में पैसे डबल होने का लालच दिया जाता था। हैरानी की बात ये है कि यह धंधा करीब चार महीने से चल रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि इस पूरे मामले का खुलासा उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले व्‍यक्ति की शिकायत के बाद हुआ है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी कि एक ‘पावर बैंक ऐप’ में 15 दिन में पैसे डबल करने के लिए उसने दो बार में 93 हजार और 72 हजार जमा किए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इसके साथ उसने ठगी की शिकायत पुलिस थाने की.

CM तीरथ ने इस नियम के साथ खोले बाजार, इन नियमों का करना होगा पालन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस को छानबीन में पता चला कि पैसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए गए हैं। इसके बाद जब वित्‍तीय लेने देन की जांच की तो 250 करोड़ रुपये की ठगी सामने आने से पुलिस के होश उड़ गए।

इस मामले को लेकर उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि पुलिस की जांच में ठगी करने वाले विदेशी निवेशकों द्वारा भारत के कारोबारियों को कमीशन का लालच देकर ऐप के जरिए लोगों को लोन देने की बात करते थे। इसके बाद इसमें बदलाव कर लोगों को 15 दिन में पैसे डबल करने का लालच देकर पैसे निवेश किए जाने लगे। जबकि भरोसा कायम करने के लिए पैसा एक ही खाते डलवाकर भारत के कुछ लोगों वापस भी किया गया।

592 सिम कार्ड और 19 लैपटॉप बरामद

उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी के मुताबिक, छानबीन में नोएडा से एक आरोपी पवन पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 592 सिम कार्ड, 19 लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड और एक पासपोर्ट बरामद हुआ है। यही नहीं, एसटीएफ को जांच में पता चला कि ये रकम क्रिप्‍टो करेंसी में बदलकर विदेश भेजी जा रही है। वहीं इस मामले में देहरादून के एडीजी अभिनव कुमार ने कहा कि 250 करोड़ के ठगी के मामले की जानकारी अन्‍य जांच एसेंसियों आईबी और रॉ को दी गई है। इसके साथ जिन विदेशी लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनके दूतावास से जानकारी मांगी जा रही है। साथ ही उन्‍होंने बताया कि इस मामले में उत्‍तराखंड में दो और बेंगलुरु में एक मामला दर्ज है।

Tags: china appcrime newsFraudmoney doubleNational newsUttrakhand Newsuttrakhand stf
Previous Post

भूस्खलन की चपेट में आने से महिला की मौत, कई घरों व सड़कों को नुकसान

Next Post

अनूप चंद्र पाण्डेय चुनाव आयुक्त नियुक्त, यूपी कैडर के है पूर्व IAS

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
नई दिल्ली

आंध्र प्रदेश का नया हवाई अड्डा उत्तर आंध्र के विकास का ‘रनवे’, युवाओं के भविष्य का ‘लॉन्चपैड’ : मोदी

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
Next Post
Anoop Chandra Pandey

अनूप चंद्र पाण्डेय चुनाव आयुक्त नियुक्त, यूपी कैडर के है पूर्व IAS

यह भी पढ़ें

एयरफोर्स की ड्रेस में अनिल कपूर ने लांघी सीमा! वायुसेना ने ट्वीट कर दी

09/12/2020
रामबाण है मेथी

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Bigg Boss14

Bigg Boss 14: सलमान ने फिर लागई रूबीना दिलैक की क्लास

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version