• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार दिन से कूनो नेशनल पार्क से बाहर घूम रहा चीता ओवान

Writer D by Writer D
05/04/2023
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Cheetah Ovan

Cheetah Ovan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। नामीबिया से लाए गए आठ चीतों में एक ओवान (Cheetah Ovan ) नाम का चीता बीते चार दिन से कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से बाहर घूम रहा है। बुधवार सुबह उसने एक चिंकारा का शिकार किया। कूनो से निकलने के बाद उसी रात उसने गाय का शिकार किया था। इसके बाद से उसने किसी वन्य जीव का शिकार नहीं किया था। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चीता तब से ही भूखा था। फिलहाल ओवान की लोकेशन शिवपुरी के जंगल से सटे रहवाशी इलाके में मिली है।

चीता ओवान (Cheetah Ovan) शनिवार रात कूनो से निकलने के बाद सबसे पहले रविवार को विजयपुर इलाके के ग्राम झार-बड़ौदा, पार्वती-बड़ौदा और उसके आसपास टहलते देखा गया था। मंगलवार को वह दिनभर विजयपुर के अगरा इलाके के नहाड शिलपुरा इलाके में रहने के बाद शाम को अगरा वन रेंज के जंगल में वापस पहुंच गया। हालांकि, अभी भी वह कूनो के रिजर्व जोन में नहीं पहुंचा है।

वन विभाग के अनुसार चीता की लोकेशन शिवपुरी के जंगल से सटे हुए पोहरी इलाके के सुमेड बैचाई गांव से कुछ ही दूरी पर मिली है। बुधवार को उसने यहां एक चिंकारा का शिकार किया। वन विभाग की टीमें लगातार उस पर नजर बनाए हुए हैं। चीते की गर्दन में लगे रेडियो कॉलर से वनकर्मी हर घंटे उसकी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे किसी तरह की कोई तकलीफ तो नहीं है।

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि चीता ओवन ने इसके पहले शनिवार-रविवार की रात झार-बड़ौदा गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेतों के पास एक गाय का शिकार किया था। गाय का शव इलाके के ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद चीता आगे बढ़ता गया और बुधवार को पोहरी इलाके में पहुंचा, जहां उसने तीन दिन बाद चिंकारा का शिकार किया। हालांकि उसके भूखे रहने से इंसानों को खतरा नहीं था, क्योंकि चीते इंसानों को नहीं खाते। विशेषज्ञ बताते हैं कि चीते हर 24 से 72 घंटे में एक ही बार भोजन करते हैं। हालांकि चीते के शिकार करने पर कूनो प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर कूनो नेशनल पार्क में भी सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए गए हैं। शिकारियों से चीतों को बचाने के लिए ट्रेंड डॉग की तैनाती की गई है।

स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटी भाजपा

डीएफओ वर्मा के अनुसार बीते तीन दिन से उसे बार-बार पानी वाली जगहों के आसपास देखा जा रहा था। क्योंकि इस समय कूनो और इसके आसपास करीब अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच रहा है, इसलिए ज्यादा समय तक भूख-प्यास ओवान की सेहत पर बुरा असर डाल सकती थी। उसे डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक का खतरा भी था। वहीं चिंकारा का शिकार करना वन अमले के लिए भी अच्छी खबर है। क्योंकि चीते की सेहत की जिम्मेदारी उन्हीं पर है, ऐसे में अगर वह भूखा रहता तो उसकी सेहत बिगड़ सकती थी।

कूनो के रिहायशी इलाके में लगातार चीता देखे जाने से इलाके के ग्रामीण डरे हुए हैं। कई लोगों ने तो खेतों की ओर जाना बंद कर दिया है। उनकी मांग है कि चीतों को कूनो सेंक्चुरी में ही रोका जाए। इसके इंतजाम प्रशासन शीघ्र करे ताकि वह सुरक्षित रह सकें। डीएफओ वर्मा ने कहा है कि ओवान चीते पर वन विभाग की लगातार नजर है। फिलहाल वह पूरी तरह से सुरक्षित है। उससे किसी भी इंसान को कोई खतरा नहीं है।

Tags: Cheetah Ovankuno parkmadhya pradesh news
Previous Post

स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटी भाजपा

Next Post

मुठभेड़ में पांच लाख के इनामी नंदकिशोर यादव समेत चार नक्सली गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
Naxalites

मुठभेड़ में पांच लाख के इनामी नंदकिशोर यादव समेत चार नक्सली गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

mandira bedi

मंदिरा बेदी ने शेयर की ऐसी तस्वीर की हो गईं ट्रोल, यूजर्स बोले- नया पति…

05/05/2022
Power Cut

बिजली कटौती पर उग्र हुआ तहजीब का शहर, उपकेंद्रों पर बवाल, इंजीनियर-कर्मचारी भागे

30/05/2024
yogi

महिलाओं को मिले सम्मान, इसलिए चलेगा अभियान

22/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version