• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेन्नई टेस्ट : टीम इंडिया में भारी बदलाव, कुलदीप की वापसी, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

Desk by Desk
13/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल, राष्ट्रीय
0
टीम इंडिया में भारी बदलाव Indian cricket team

टीम इंडिया में भारी बदलाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को चेन्नई में खेला जा रहा है। मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पिछले टेस्ट में 227 रनों से मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया ने आज के अहम मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए। अब अगर भारत को टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है तो उसे यहां से जीत की पटरी पर वापसी करनी होगी।

अगर भारत ऐसा नहीं कर सका तो इंग्लैंड का फाइनल खेलना तय है। न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है। पोस्ट पैंडेमिक दौर में भारत में यह दूसरा टेस्ट मैच है। पहले टेस्ट में तो दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली थी, लेकिन इस मैच के लिए 50 फीसदी क्षमता तक दर्शक स्टेडियम आ सकते हैं। इंग्लैंड ने दूसरे मुकाबले के लिए टीम में चार बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की जगह नियमित नीति बदलाव के तहत स्टुअर्ट ब्रॉड को शामिल किया गया है।

BSEH हरियाणा बोर्ड ने स्थगित की डीएलएड परीक्षा, जेडी जारी होगी नई डेट

पहले टेस्ट की दूसरी पारी में खराब प्रदर्शन के कारण डॉम बेस को बाहर किया गया है और उनकी जगह ऑलराउंडर मोइन अली जबकि जोस बटलर के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स को शामिल किया गया है। चोटिल आर्चर की जगह ओली स्टोन को एकादश में जगह दी दी गई है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम की जगह बॉलिंग ऑलराउंडर अक्षर पटेल को मौका दिया है।

अक्षर टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। अक्षर पहले टेस्ट में ही डेब्यू तक सकते थे लेकिन उस मैच से ठीक पहले वह चोटिल हो गए थे। साथ ही जसप्रीत बुमराह भी इस मैच से बाहर हैं। मोहम्मद सिराज घर में अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 2019 के बाद पहला टेस्ट खेल रहे हैं। आस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें मौका नहीं मिला था।

टीमें :

इंग्लैंड : डॉम सिब्ले, रोरी बर्न्‍स, डेनियल लॉरेंस, जोए रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स, मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच और ओली स्टोन

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज ।

Tags: BattingEnglandhuge change in Team Indiaindian cricket teamSecond Test matchteam indiatossइंग्लैंडटीम इंडिया में भारी बदलावटॉसदूसरे टेस्ट मैचबल्लेबाजीभारतीय क्रिकेट टीम
Previous Post

BPSC में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर 31 वैकेंसी, जानें योग्यता और पूरी डिटेल

Next Post

RPSC  में असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर व सुपरिटेंडेंट गार्डन की वैकेंसी

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
Next Post
RPSC

RPSC  में असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर व सुपरिटेंडेंट गार्डन की वैकेंसी

यह भी पढ़ें

ss sandhu

मुख्य सचिव ने औली मास्टर प्लान को लेकर अधिकारियों संग की बैठक

24/06/2022
रामनाथ कोविंद ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, की ये अपील

03/03/2021
Urfi Javed

उर्फी जावेद ने डस्टबिन बैग से बनाई ड्रेस, वीडियो शेयर कर बोलीं- इसे पहनकर….

24/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version