• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान की हत्या, चार हात्यारोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में बुधवार को रात छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान की पीटपीट कर हत्या (Murder) कर दी गयी। हत्या के चार आरोपितों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested)  कर लिया है।

कुंडा के गांधीनगर स्थित ढाबा के पास बुधवार रात छत्तीसगढ़ आर्म्स पुलिस के जवान की पीट-पीटकर हत्या के मामले में चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

महेशगंज क्षेत्र के गौरी का पुरवा रायगढ़ निवासी 29 वर्षीय संजय यादव पुत्र रामलाल यादव छत्तीसगढ़ आर्म्स पुलिस में तैनात थे। वह साथियों के साथ बुधवार देर रात बोलेरो गाड़ी से गांधीनगर स्थित बाबादीन ढाबा पर खाना खाने गए थे। वहां पांच मित्रों के साथ खाना खा रहे थे। तभी कुछ लोगों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। ऐसे में इस कदर बढ़ा कि विवाद करने वाले लोगों ने उन्हें घेर लिया और फिर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उन्हें मरणासन्न कर दिया था। इसके बाद हमलावर भाग निकले थे। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी होने पर वहां पहुंची पुलिस घायल संजय को सीएचसी कुंडा ले गई, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। संजय की मौत की जानकारी होते परिवार में मातम छा गया। फौरन परिवार के लोग भागकर सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने ढाबा संचालक से घटनाक्रम की जानकारी ली। उधर, हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमों ने बुधवार की रात संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस बीच पुलिस ने रायगढ़, बहोरिकपुर व मसवन से चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक की हमलावरों से कोई पुरानी रंजिश थी या घटना ढाबे पर हुुए वुिवाद से ही जुड़ी है।

लखनऊ- प्रयागराज हाईवे पर स्थित विनायक ढाबे के सामने हुई, जहां छत्तीसगढ़ पुलिस के सिपाही संजय यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और फिर उसके शव को नाले में धकेल दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सिपाही महेश गंज थाने के पुरवा का रहने वाला है और कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।

अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि कुंडा पुलिस गश्त पर थी, इसी दौरान कस्बे से बाहर ढाबों के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा देखी।यहां एक बलेरो गाड़ी में चार लोग सवार थे जो भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो लोगों ने बताया कि इन्होंने एक शख्स के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे नाले में धकेल दिया है।जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया लेकिन दो आरोपी फरार होने में सफल रहे।बाद में पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।घटना के चारों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं जिनसे पूंछतांछ की जा रही है। मृतक छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही है।उसकी पत्नी गर्भवती है और डिलीवरी के सिलसिले में इसी सप्ताह छुट्टी लेकर वो अपने घर आया था।

Tags: crime newspratapgarh news
Previous Post

दिल्ली के नामी अस्पताल से गर्भवती महिला गायब, मची अफरातफरी

Next Post

लूट की योजना बनाते चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई

14/08/2026
CM Yogi
अयोध्या

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

14/08/2026
Sawan Jhula
अयोध्या

अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार

14/08/2026
Wrestling competition to be held at Gorakhnath Temple on Nag Panchami.
उत्तर प्रदेश

नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘उन्नति’ से शिक्षकों को मजबूत करेगी योगी सरकार, शिक्षक प्रशिक्षण को मिलेगी नई गति

14/08/2026
Next Post
Arrested

लूट की योजना बनाते चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना के 35-40 जवान भी मारे गए…सेना ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की

11/05/2025
इमरजेंसी पैकेज की दूसरी किश्त

भारत सरकार ने जारी किया इमरजेंसी पैकेज की दूसरी किश्त

06/08/2020
Ganesh

आज गणपती करेंगे आगमन, जानें मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त

26/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version