• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खेल दिवस पर की कई घोषणाएं, प्रतिवर्ष दी जाएगी छात्रवृति

Writer D by Writer D
29/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल दिवस पर खिलाड़ियों के हितों में कई घोषणाएं की हैं। राज्य में 8 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के 50-50 बालक-बालिकाओं को प्रति वर्ष मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति और दैनिक भत्ता बढ़ाकर 225 रुपये दिया जाएगा। इसके साथ ही महिला खिलाड़ियों के लिए जनपद उधमसिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को निशुल्क यात्रा की छूटी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के पर परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के उदीयमान खिलाड़ियों, टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों के प्रति अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अनेक घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि 8 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के 50-50 बालक-बालिकाओं को उनकी खेल प्रतिभा के अनुसार चिन्हित कर उन्हें प्रति वर्ष मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता बढ़ाकर 225 रुपये किया जाएगा। महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास के लिए जनपद उधमसिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा। नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। महाविद्यालयों, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पांच प्रतिशत का उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल कोटा प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को भी एशियन, कामनवेल्थ, वर्ल्ड, ओलंपिक पदक विजेताओं की तरह सरकारी सेवा दी जाएगी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उत्कृष्टता लाने, वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक तकनीक को सुनिश्चित करने के लिए ’खेल विज्ञान केंद्र’ की स्थापना राज्य खेल विकास संस्थान में की जाएगी।

ओलंपिक खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए कोच की व्यवस्था की जाएगी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में ‘स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी’ बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। नेशनल गेम्स, एशियन, कॉमनवेल्थ, ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल दुर्घटनाओं, खेल इंजरी एवं अन्य खेल आकस्मिकताओं के दृष्टिगत बीमा, आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

राज्य में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने हेतु निजी क्षेत्र द्वारा स्पोर्ट्स कांपलेक्स, खेल अकादमी, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु मेजर ध्यानचंद निजी क्षेत्र खेल प्रतिभागिता प्रोत्साहन कोष की स्थापना की जाएगी। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को यात्रा मार्ग व्यय, स्पोर्ट्स किट्स इत्यादि की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। टेबल टेनिस के खिलाड़ियों के लिए अलग से हॉल की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के व्यापक हित में बेहतर खेलनीति बनायी जायेगी ताकि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से देश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया गया है। उनके पद्चिन्हों पर चल कर हम भी अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख की धनराशि प्रदान करने के साथ ही उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन को सफल बनाने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि उन्हें अपनी मेहनत, मनोयोग एवं संकल्प के साथ मैदान में जीतकर आसमान छूने के लिए प्रयत्नशील बनना होगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से बात कर उन्हें बधाई दी और उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में साधारण परिवेश से निकले महापुरुषों ने साधारण से असाधारण कार्य कर इतिहास बनाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की महानता का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वे खेल के प्रति प्रतिबद्ध तो थे ही राष्ट्र के प्रति भी उनका श्रेष्ठ आदर भाव रहा। जब हिटलर ने उनसे जर्मनी की नागरिकता ग्रहण करने की बात की तो उन्होंने स्पष्ट तौर मना कर दिया।

इस मौके पर विधायक खजान दास ने खेल दिवस पर खिलाड़ियों को बधाई दी।

Tags: cm pushkar singh dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

तालिबान ने अफगान लोक गायक को गोली मारकर सुलाया मौत की नींद

Next Post

सीएम धामी ने भजन गीत ‘नंदलाला’ का यूट्यूब चैनल रासो फिल्मस पर किया लॉंच

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
cm pushkar

सीएम धामी ने भजन गीत ‘नंदलाला’ का यूट्यूब चैनल रासो फिल्मस पर किया लॉंच

यह भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी: जानें कब होगा बप्पा का आगमन, शुभ मुहूर्त पर ऐसे करें पूजा

05/09/2021
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना जारी, परीक्षा 27 जून को

04/03/2021
CM Yogi

न केवल पशुधन बल्कि हर जीव-जंतु के लिए जीवन रक्षक सेवा का केंद्र बना है IVRI – सीएम योगी

30/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version