• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने की श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा

Writer D by Writer D
03/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Pushkar Singh

CM Pushkar Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रामलीला मैदान की जन आशीर्वाद रैली में श्रीनगर नगर पालिका क्षेत्र को नगर निगम बनाने और पंचपीपल से लेकर श्रीनगर तक करीब तीन कि.मी. क्षेत्र में डबल लेन बाइपास मार्ग बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने श्रीनगर में बिजली की हाईटेंशन लाइन को भूमिगत कराए जाने घोषणा की। धामी ने कहा कि नगर निगम में अवस्थापना सुविधाओं के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी। श्रीनगर में जो पानी के मीटर लगे हुए हैं, उनके बिलों में छूट दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है। पिछले 70 सालों में केवल एक ही पार्टी और परिवार का शासन रहा, जिसमें केवल तुष्टिकरण की राजनीति ही हुई है। भाजपा के सत्ता में रहते हुए विकास की धारा बही है।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मुक्त किए जाने को लेकर उज्जवला योजना सहित अनेक जनकल्याण योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही हैं। जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सीएम ने कहा सरकार का फोकस सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर है।

CM योगी ने टोक्यो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को दी बधाई

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पटवारी के स्तर का काम तहसीलदार के पास और जिला स्तर के काम सचिवालय तक नहीं जाने चाहिए। प्रत्येक का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। समस्याओं के निस्तारण के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अधिकारी दफ्तरों में बैठे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू न होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यह मामला न्यायालय में है। जल्दी यात्रा शुरू हो इसका रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर के बस अड्डे में 467.45 लाख रुपये की लागत से पार्किंग के निर्माण का शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय के लिए 1000 एलपीएम के दो ऑक्सीजन जैनेरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने विकास क्षेत्र पाबौ की बिसल्ड ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण भी किया।

Tags: CM Pushkar SinghUttrakhand News
Previous Post

CM योगी ने टोक्यो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को दी बधाई

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पौढ़ी गढ़वाल का किया दौरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
cm pushkar

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पौढ़ी गढ़वाल का किया दौरा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जनजीवन सामान्य, लेकिन सतर्कता की आवश्यकता: सीएम योगी

15/09/2024
Railway

रेलवे ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

27/07/2024
corona

यूपी में कोरोना की तीसरी लहर, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

05/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version