• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 लाख की फिरौती के लिए किया बालक का अपहरण, 3 महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
women arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। बारह वर्षीय बालक का अपहरण कर पच्चीस लाख की फिरौती मांगने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें तीन महिलाएं भी हैं। पुलिस ने पांच दिन बाद अपहृत बालक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने सफलता पाने वाली टीम को पच्चीस हजार का इनाम दिया।

एसपी राजकरन नय्यर ने मंगलवार को सिकन्दरपुर थाने पर पत्रकारों को बताया कि 21 जनवरी को कैलाश चन्द्र प्रसाद ने लिखित सूचना दिया था कि उनका बारह वर्षीय बेटा कृष्णा सोनी 20 जनवरी की शाम सात बजे दुकान से घर लौटा था। इसके बाद घर से निकल गया और वापस नहीं आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए फौरन पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे थे।

एसपी ने कहा कि जिले की पुलिस ने आसपास के सभी जनपदों और पड़ोसी राज्यों में भी संदिग्धों की जांच की गयी। इस बीच अपहृत को छोड़ने के एवज में बदमाशों द्वारार फिरौती की मांग की जाने लगी। पुलिस में तकनीक का सहारा लेते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

जिनमें लालू उर्फ रमन यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन मऊ, गुड़िया रामअवध यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन मऊ, बबिता रामअवध यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन मऊ, शीला पुत्री रामअवध यादव निवासीगण मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन मऊ और संजय उर्फ अटल सोनी पुत्र भरत जी सोनी निवासी मिल्की कस्बा सिकन्दरपुर शामिल हैं।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और दी सिमकार्ड भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। सफलता पाने वाली पुलिस टीम में सिकन्दरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना उभांव अविनाश सिंह, एसओजी प्रभारी अजय यादव, एसओ नगरा संजय सरोज और एसआई मुरारी मिश्र शामिल थे।

Tags: balia newscrime newsup news
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार एक को लगी गोली, दो फरार

Next Post

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, असलाह, उपकरण सहित दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Illegal arms factory

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, असलाह, उपकरण सहित दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Neem

स्किन की हर समस्य का समाधान हैं नीम

13/07/2025
Tata Sierra की धांसू वापसी! लेकिन क्या था वो राज जिसने डुबो दी थी पुराने मॉडल की लुटिया?

Tata Sierra की दमदार वापसी, पुराने मॉडल की नाकामी का क्या था राज?

03/12/2025
CM Yogi

योगी ने साकार किया राम को रोटी से जोड़ने का सपना

11/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version