• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर के बाहर खेल रहा बालक गायब, तलाश में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
25/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
missing

missing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घर के बाहर खेल रहा पांच वर्षीय बालक गायब, नदी नाले में पुलिस ढूंढ रही है। घर के बाहर खेल रहा एक 5 वर्षीय बालक अचानक कहीं गुम हो गया है। पुलिस गुरुवार से लापता बालक को खोजने के लिए नदी में जाल डलवा चुकी और आसपास के इलाके में खोजबीन की। इसके बाद भी गुम हुए बालक का कहीं अता पता नहीं चला है।

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर मजरा केवटन डेरा की है। इसी गांव में रहने वाले राजकरण निषाद का 5 वर्षीय पुत्र आशीष गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे घर के बाहर खेल रहा था। उसकी मां सुमित्रा देवी परचून की दुकान से सामान लेने के लिए गई थी और बच्चे से कहकर गई थी कि घर के पास खेलना कहीं जाना मत, जब वह परचून की दुकान से वापस लौटी तो बच्चे का कहीं अता पता नहीं था। उसने आसपास के घरों में बच्चे की तलाश की लेकिन बच्चा नहीं मिला, तब उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी बबेरु सियाराम और सर्किल के सभी प्रभारी निरीक्षकों के साथ मय फोर्स के घटनास्थल ग्राम सिंहपुर पहुंचे और बच्चे की खोजबीन शुरू कराई, लेकिन पूरी रात गुजर जाने के बाद भी बच्चों का पता नहीं लग पाया।

इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि घटनास्थल के पास ही लगभग 400 मीटर दूर कर बागैन नदी है।

कही खेलते खेलते बालक नदी में न गिर गया हो, इस आशंका को देखते हुए नदी में जाल डलवाया और गोताखोरों की मदद ली गई, लेकिन अभी तक बालक का पता नहीं चला।

जब उनसे अपहरण की आशंका के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आना और जाना बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि बरसात के कारण 3 किलोमीटर तक कीचड़ ही कीचड़ है। वाहन से आना और जाना असंभव है इसलिए अपहरण की संभावना कम है। फिर भी संभावित स्थानों पर बच्चे की खोजबीन की जा रही है। इस बीच बच्चे की मां सुमित्रा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Tags: banda newscrime newsmissing
Previous Post

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आजीवन कारावास व जुर्माना

Next Post

मेथी के दाने आसानी से कर सकते है आपका वजन कम

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
Fenugreek seeds

मेथी के दाने आसानी से कर सकते है आपका वजन कम

यह भी पढ़ें

Coronavirus

कोरोनामुक्त हो रहे लोगों के अंगो पर पड़ रहा संक्रमण का असर : वैज्ञानिक प्रो. राम शंकर

01/09/2020

ट्रेलर-ट्रक की टक्कर में में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

10/10/2021

5 घंटे लंबा होगा 14 दिसंबर को लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version