• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेशभर में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाएं : मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
19/07/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
SS Sandhu

SS Sandhu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने प्रदेशभर में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क (Children Traffic Park) बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि देहरादून सहित अधिक दबाव वाले जनपदों में पहले प्रारंभ किया जाए।

मंगलवार को राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्ध समिति की बैठक मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग के वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन किया गया।

इस मौके पर मुख्य सचिव (SS Sandhu)  ने देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे अधिक ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों से चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क की शुरुआत करने को कहा। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे बहुत जल्दी सीखते हैं और उसे जिन्दगी भर याद रखते हैं। इससे बच्चों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आने वाले समय में देश और प्रदेश को ट्रैफिक नियमों के प्रति जिम्मेदार नागरिक मिलेंगे।

फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

मुख्य सचिव (SS Sandhu)  ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड इंजीनियरिंग वर्क्स के लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियां बनाई जाएं। इन समितियों में स्टेक होल्डर विभागों को भी शामिल कर संवेदनशील क्रॉसिंग अथवा प्वॉइंट्स का ट्रीटमेंट प्लान तैयार कर सुधारीकरण किया जाएगा।

मुख्य सचिव (SS Sandhu)  ने अधिकारियों को 10 से 15 मिनट की वीडियोज बनाकर स्कूलों में बच्चों को दिखाए जाने के भी निर्देश दिए। इससे बच्चों ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को प्रदेश की सड़कों में शीघ्र से शीघ्र ब्लैक स्पॉट को ठीक किए जाने और क्रैश बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में साइनेज आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने ली पत्रकार कल्याण कोष की बैठक, कारपस फंड में की वृद्धि

बैठक में सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी,एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर वी.मुरुगेशन, सचिव विनोद कुमार सुमन,अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: children traffic parkdehradun newsss sandhuUttarakhand News
Previous Post

फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

Next Post

कश्मीर और मणिपुर में शहीद हुए जवानों को योगी ने दी श्रृद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
CM Yogi

कश्मीर और मणिपुर में शहीद हुए जवानों को योगी ने दी श्रृद्धांजलि

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Three thugs were arrested and sent to jail

अवैध शराब के तीन कारोबारी गिरफ्तार

14/12/2023

मोटापा दूर करने के लिए जरूरी है ये पांच योगासन

21/06/2021
Firing

प्रोफेसर की पिस्टल से चली गोली, छात्र-छात्राओं में मचा हड़कंप

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version