• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन का दावा: वैक्सीन ‘कोरोना वैक’ महज 28 दिन में शरीर में पैदा करेगी एंटीबॉडीज

Desk by Desk
18/11/2020
in अंतर्राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

कोरोना वैक्सीन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.    पूरी दुनिया में लोगों को जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन के बन जाने का इन्तेजार है. विश्व भर में इस समय हजारों वैक्सीन पर ट्रायल चल रहें हैं. कई कम्पनीज ने अपनी कोरोना वैक्सीन के सफल होने तक का दावा भी कर दिया है. अब चीन ने भी अपनी कोविड-19 वैक्सीन के बारे में ऐसा ही कुछ दावा किया है. चीन की तरफ से ये बात कही गयी है कि उनकी वैक्सीन ‘कोरोना वैक’ महज 28 दिन में शरीर में एंटीबॉडीज पैदा करने की छमता रखती है.

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने किया 10 टीमों का गठन

इससे संबंधित अध्ययन रिपोर्ट को ‘लैंसेट इंफेक्शियस डिसीज’ नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। चीन ने दावा किया है कि’कोरोना वैक’ शुरुआती चरण के ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है और उसने 18 से 59 साल के स्वस्थ व्यक्तियों में पहले टीकाकरण के 28 दिन के भीतर कोरोना के खिलाफ प्रभावी एंटीबॉडीज विकसित की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अध्ययन के सह लेखक फेंगकई झू कहते हैं, ‘हमारा अध्ययन बताता है कि कोरोना वैक के दो डोज 14 दिन के अंतराल पर दिए जाने पर यह टीकाकारण के चार हफ्ते के अंदर सबसे ज्यादा एंटीबॉडीज प्रतिक्रिया पैदा करने में सक्षम है।’

फेंगकई झू के मुताबिक, ‘जब कोरोना वायरस का खतरा कम हो जाएगा, तब एक महीने के अंतर पर वैक्सीन की दो खुराक देना दीर्घकालिक प्रतिरोधी तंत्र विकसित करने के लिए पर्याप्त रहेगा।’ आपको बता दें कि ‘कोरोना वैक’ का फिलहाल तीसरे यानी अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है।

दरअसल, कोरोनावैक चीनी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी सिनोवैक द्वारा विकसित एक संभावित कोविड-19 वैक्सीन उम्मीदवार है। ब्राजील में करीब 10 हजार लोगों पर इसका ट्रायल चल रहा है, लेकिन हाल ही में एक व्यक्ति की मौत के बाद इसके ट्रायल को रोक दिया गया है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि उस व्यक्ति की मौत वैक्सीन के कारण हुई है या किसी अन्य वजह से।

आपको बता दें कि चीन फिलहाल चार-चार वैक्सीन पर काम कर रहा है, जो तीसरे यानी अंतिम चरण के क्लीनिकल ट्रायल में हैं। इसमें सिनोवैक बायोटेक तो शामिल है ही, इसके अलावा चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) मेडिकल रिसर्च यूनिट ने भी निजी कंपनी कैनसिनो के साथ मिलकर एक वैक्सीन तैयार की है। खास बात ये है कि इस वैक्सीन का इस्तेमाल चीन में आम लोगों पर भी हो रहा है।

Tags: 24ghanteonline.comchina vaccinechinese vaccine updateCorona vaccinecorona vaccine china updatecorona vaccine updatecoronavaccoronavac vaccinecoronavirus vaccinecoronavirus vaccine chinacoronavirus vaccine updatesHealthsinovac vaccinesinovac vaccine updateकोरोना वायरस वैक्सीनकोरोना वायरस वैक्सीन अपडेटकोरोना वैककोरोना वैक्सीनकोरोना वैक्सीन अपडेटचीन वैक्सीनसिनोवैक बायोटेक
Previous Post

पत्नी बेवफा है या नहीं? डीएनए टेस्ट से कर सकते है साबित : हाईकोर्ट

Next Post

योगी सरकार कराना चाहती है मेरी हत्या, कभी भी पलट सकती है गाड़ी : विधायक विजय मिश्र

Desk

Desk

Related Posts

फैशन/शैली

पैरों की नसों में रहता है दर्द, तो आज से शुरू करें ये काम

15/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
फैशन/शैली

इस बीमारी में बेहद फायदेमंद होता है कच्चा केला, जानें जरूर

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Next Post
विधायक विजय मिश्र mla vijay mishra

योगी सरकार कराना चाहती है मेरी हत्या, कभी भी पलट सकती है गाड़ी : विधायक विजय मिश्र

यह भी पढ़ें

drug smuggler arrested

दो करोड़ की अफीम के साथ तीन मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा

10/04/2021
किसान नेता Farmer leaders

किसान नेता इन प्रमुख मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे वार्ता

01/12/2020
CM Yogi

आमजन को शीतलहर से बचाने में जुटी योगी सरकार, जनपदों को आवंटित किए 20 करोड़

16/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version