• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन को मिलेगा करार जवाब, भारत ने नॉर्दर्न लद्दाख इलाके में तैनात किए हैवी टैंक

Desk by Desk
03/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
भारत-चीन विवाद

भारत ने नॉर्दर्न लद्दाख इलाके में तैनात किए हैवी टैंक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चीन की कायराना हरकतों का जवाब देने के लिए भारतीय सेना कड़ा रुख अपनाए हुए है। जहां एक तरफ चीन लगातार सरहद के पास सेना की बढ़ोतरी करता जा रहा है वहीं भारत ने भी नॉर्दर्न लद्दाख इलाके में सेना की तैनाती बढ़ा दी है।

सरकारी सूत्रों ने आज एक न्यूज एजेंसी को बताया, ‘हमने डीबीओ और डेपसांग मैदानी क्षेत्र में टी -90 रेजीमेंट सहित सेना और टैंकों की बहुत भारी तैनाती की है।’ सूत्रों के मुताबिक काराकोरम दर्रे (PP-3) के पास डेपसांग मैदानों के पास पैट्रोलिंग पॉइंट 1 से तैनाती की गई है। बख़्तरबंद तैनाती ऐसी है कि चीनी को वहां काम करना मुश्किल होगा। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले कि चीनी डीबीओ और डेपसांग में किसी प्रकार का निर्माण शुरू करे इसके लिए पूरे क्षेत्र की पेट्रोलिंग एक ब्रिगेड और एक बख्तरबंद ब्रिगेड द्वारा की जाती थी, लेकिन आज 15,000 से अधिक सैनिकों और कई टैंक रेजिमेंटों को सड़क और हवाई मार्ग से दोनों जगह तैनात कर दिया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया के वकील ने अब पुलिस के इन आरोपों का किया खंडन

सरकारी सूत्र ने बताया कि टैंकों की मौजूदगी के चलते चीन के सैनिक कोई भी हिमाकत करने से बचेंगे। उनके लिए इस स्थिति में ऑपरेट करना मुश्किल होगा। डीओबी और देपसान्ग प्लेन्स के दूसरी तरफ के इलाके में चीन ने जब अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना शुरू किया था, तब यहां भारतीय सेना की माउंटेन ब्रिगेड और आर्मर्ड ब्रिगेड ही निगरानी करती थी।

न्यूज एजेंसी ने सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि इन दोनों इलाकों में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से मुस्तैद है। सैना की तैनाती काराकोरम दर्रे के पास पेट्रोलिंग प्वाइंट 1 से लेकर डेपसांग प्लेन्स तक की गई है। इस इलाके में चीन के 17 हजार जवान मौजूद हैं। चीन ने अपने सैनिकों की तैनाती अप्रैल से मई के बीच में की है। इसके बाद से वे इस इलाके में पीपी-10 से पीपी-13 तक भारतीय सेनाओं को निगरानी से रोक रहे हैं।

विहिप का कांग्रेस नेता दिग्विजय पर हमला, कहा- राम मंदिर निर्माण को कोई ताकत नहीं रोक सकती

बता दें कि गलवान घाटी में 15 जून की रात को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें एक कर्नल समेत भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। इसके साथ ही खबर आई थी कि इस झड़प में चीन के भी करीब 40 जवान हताहत हुए थे। हालांकि, चीन ने अपने सैनिकों के मारे जाने की खबर से इनकार कर रहा था। वहीं, भारत ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने सैनिकों की शहादत की खबर को स्वीकार किया था। इस खूनी झड़प के बाद से ही सीमा पर गतिरोध बढ़ गया था।

Tags: 24ghante online.comindia china disputeIndia China Ladakh TensionIndia deploys heavy tanksIndia-China talkstension on China's bordersचीन की सीमाओं पर तनावभारत चीन लद्दाख तनावभारत चीन वार्ताभारत चीन विवादभारत ने तैनात किए हैवी टैंक
Previous Post

रिया चक्रवर्ती हमारी आरोपी है, सबूत मिलते ही होगी गिरफ्तारी : डीजीपी बिहार

Next Post

‘खिचड़ी’ फेम एक्ट्रेस ऋचा भद्रा कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारनटीन

Desk

Desk

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने हरियाणा में विकास की परिभाषा को बदला: नायब सैनी

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Next Post
एक्ट्रेस ऋचा भद्रा कोरोना पॉजिटिव

‘खिचड़ी’ फेम एक्ट्रेस ऋचा भद्रा कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारनटीन

यह भी पढ़ें

Teaser of Riteish's new song 'Hazaron Ka Kya Hoga' released

रितेश के नए गाने ‘हजारों का क्या होगा’ का टीजर हुआ रिलीज

06/06/2021
Surendra Pawar

हरियाणा के कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, अवैध खनन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

20/07/2024
cm yogi

शमशान घाट हादसे पर CM योगी का एक्शन, इंजीनियर-ठेकेदार पर NSA लगाने का आदेश

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version