• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चिराग पासवान ने भाजपा अध्यक्ष से मुलाक़ात कर की नीतीश कुमार की शिकायत

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
चिराग पासवान

चिराग पासवान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के सत्ताधारी एनडीए के दो घटक दल आमने-सामने हैं। सरकार का नेतृत्व कर रही जेडीयू और एलजेपी के बीच बयानों के तीर चल रहे हैं। एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खफा हैं। चिराग ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर नीतीश कुमार की शिकायत की है।

बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान ने जेपी नड्डा को बताया कि किस तरीके से जेडीयू लगातार एलजेपी की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष से स्पष्ट कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के जल, जीवन, हरियाली और सात निश्चय का एजेंडा उनकी पार्टी का एजेंडा नहीं है। चिराग पासवान ने यह मांग भी की है कि बिहार विधानसभा चुनाव अगर एनडीए के तीनों घटक दलों को साथ लड़ना है, तो उससे पहले न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाना पड़ेगा, जिसमें सभी दलों के एजेंडे को शामिल किया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

चिराग पासवान चाहते हैं कि उनकी पार्टी का कार्यक्रम ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को एनडीए के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में जगह मिले। भाजपा अध्यक्ष से दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने 15 अगस्त को पटना में पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी कार्यालय में झंडा फहराने के बाद चिराग वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच पिछले कुछ महीनों से टकराव के हालात हैं। बताया जा रहा है कि सीट शेयरिंग के मुद्दे पर नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच में मतभेद हैं और इसी की वजह से दोनों नेताओं के बीच तकरार चल रही है। नीतीश कुमार एनडीए में चिराग पासवान को तरजीह नहीं दे रहे हैं, जिसकी वजह से चिराग मुख्यमंत्री से नाराज बताए जा रहे हैं।

विधायक विजय मिश्रा की बेटी बोली- कहीं विकास दुबे की तरह हो न जाए एनकाउंटर

चिराग पासवान ने पिछले कुछ महीनों से सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। चिराग कानून-व्यवस्था, प्रवासी मजदूरों का मुद्दा, कोरोना महामारी के दौरान सरकार की नाकामी, बाढ़ के हालात को लेकर कई बार पत्र लिखकर नीतीश कुमार पर हमला बोल चुके हैं। नीतीश कुमार को लेकर चिराग पासवान ने पिछले कुछ महीनों में जिस तरीके के तेवर दिखाए हैं, उससे ऐसा लगने लगा है कि भाजपा के हालात नहीं संभाल पाने की स्थिति में वे गठबंधन से अलग हो जाएंगे।

Tags: 24ghante online.comBihar Assembly Electionsbihar assembly elections 2020Bihar electionsChirag paswanJP naddaNitish Kumarचिराग पासवानजेपी नड्डानितीश कुमारबिहार चुनावबिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

प्रदेश की जनता अब भाजपा के साथ है : नरोत्तम

Next Post

जाने क्या है हरतालिका तीज की पौराणिक कथा, पूजा विधि

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
hartalika teej

जाने क्या है हरतालिका तीज की पौराणिक कथा, पूजा विधि

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई हरी झंडी, रक्षामंत्री भी रहे मौजूद

31/10/2023
Pakistan missile attack on Kabul

काबुल पर पाकिस्तान का मिसाइल हमला! आसिफ की चेतावनी के कुछ घंटे बाद दहला अफगानिस्तान

10/10/2025
cm yogi

उप्र में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित, हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा : योगी

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version