• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चिराग पासवान ने EC को लिखा पत्र, बोले- बिहार कोरोना और बाढ़ से प्रभावित, अभी न कराएं चुनाव

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में अक्टूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में बाढ़ और कोरोना की स्थिति को देखते हुए विपक्षी पार्टियां इसे टालने की मांग कर रही हैं।

इसी बीच बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि राज्य में अक्टूबर-नवंबर के महीने में कोरोना के अधिक गंभीर होने की आशंका है। ऐसे में उस समय चुनाव कराने से लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा।

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में पार्टी ने कहा कि फिलहाल संसाधनों का इस्तेमाल कोरोना संकट पर अंकुश लगाने और बाढ़ से निपटने के लिए करना चाहिए। एलजेपी ने कहा कि अभी चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने का समय नहीं है। पार्टी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने पहले ही खतरनाक रूप धारण कर लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर-नवंबर तक राज्य में कोरोना की स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में हमारा मानना है कि चुनाव की जगह प्राथमिकता लोगों के जीवन को बचाने की होनी चाहिए।

बड़ी आबादी के जीवन को खतरे में डालकर चुनाव कराना बिल्कुल अनुचित होगा

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में एलजेपी ने कहा है कि एक बड़ी आबादी के जीवन को खतरे में डालकर चुनाव कराना बिल्कुल अनुचित होगा। देश में कोरोना से 35 हजार से अधिक और बिहार में 280 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसी स्थिति में चुनाव कराना लोगों को जान बूझकर मौत की तरफ धकेलने जैसा होगा। पार्टी ने यह भी कहा है कि राज्य का एक बड़ा हिस्सा फिलहाल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।

जेडीयू तय समय पर चुनाव कराने के पक्ष में

बिहार विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर एनडीए में शामिल एलजेपी का रुख जेडीयू के उलट रहा है। बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रही है। दूसरी तरफ जेडीयू राज्य में चुनाव समय पर कराने की पक्षधर है और इसको लेकर उसने तैयारियां भी शुरू कर दी है। चुनाव के लिए पार्टी के संगठन की बैठकें भी हो रही हैं।

बीजेपी इस मामले पर मुखर नहीं , राजद भी चुनाव टालने के पक्ष में

हालांकि बीजेपी इस मामले पर मुखर नहीं है। बीजेपी का मानना है कि चुनाव को लेकर कोई भी निर्णय करने का हक सिर्फ चुनाव आयोग को ही है। दूसरी तरफ बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद लगातार चुनाव टालने की बात कह रही है। आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कोरोना की स्थिति का हवाला देते हुए कई बार चुनाव टालने की बात कह चुके हैं। दूसरी तरफ, चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर सभी दलों की राय पूछी है।

Tags: Bihar Assembly Election 2020bihar coronaBihar electionbihar election 2020Bihar FloodbjpChirag paswanhindi newsJDULJPLok Janshakti Partynews in hindiNitish Kumarएलजेपीचिराग पासवानजदयूनीतीश कुमारबिहार कोरोनाबिहार चुनावबिहार चुनाव 2020बिहार बाढ़बिहार विधानसभा चुनाव 2020बीजेपीलोक जनशक्ति पार्टी
Previous Post

नोएडा में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरी, मची अफरा-तफरी

Next Post

गले में फंसी चॉकलेट से बच्चे की तड़प-तड़पकर मौत, परिजनों ने लगाया ये बड़ा आरोप

Desk

Desk

Related Posts

Amarnath Yatra-Vaishno Devi
Main Slider

पहाड़ों पर आफत की बारिश! वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक

24/07/2026
Attempted self-immolation outside Lok Bhawan
Main Slider

लोकभवन के बाहर दो लोगों ने किया आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर रोका

24/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : CM योगी

24/07/2026
Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

24/07/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध उदय से चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

24/07/2026
Next Post
born with corona antibodies

गले में फंसी चॉकलेट से बच्चे की तड़प-तड़पकर मौत, परिजनों ने लगाया ये बड़ा आरोप

यह भी पढ़ें

Amit Mohan

कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क करें : अमित मोहन

03/06/2021
waxing

वैक्सिंग के बाद होती है दानों की समस्या, आजमाए ये नुस्खें

22/02/2026
CM Dhami

सरुताल बुग्याल को पर्यटक स्थल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री काे ज्ञापन सौंपा

17/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version