• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के इन शहरों में देखने को मिलती हैं क्रिसमस की धूम, बनाएं घूमने का प्लान

Writer D by Writer D
23/12/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Christmas

Christmas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिसंबर का महीना जारी हैं और आने वाले दिनों में क्रिसमस (Christmas) का सेलेब्रेशन होना हैं जो कि साल का आखिरी फेस्टिवल हैं। क्रिसमस पर लोग अपने परिवार, दोस्तों के संग या अकेले ही घूमने निकल जाते हैं। इस मौके पर जगह-जगह क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया जाता है। देशभर में कई ऐसी जगहें हैं जहां क्रिसमस का सेलेब्रेशन देखते ही बनता हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन (Christmas Celebration) करने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां धूमधाम से क्रिसमस का जश्न मनाया जाता है। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में…

christmas can be seen in these cities of the country,make a plan to visit,holiday,travel,tourism,christmas celebration,best places to visit for christmas celebration,travel guide

पुडुचेरी

गॉथिक चर्च और कैथेड्रल की खूबसूरती के साथ पुडुचेरी भी क्रिसमस वेकेशन के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक मानी जाती है। तमिलनाडु तट से कुछ ही दूरी पर स्थित ये छोटा सा केंद्र शासित प्रदेश शानदार वास्तुकला, सुंदर समुद्र तटों और रमणीय फ्रांसीसी व्यंजनों के कारण लिटिल फ़्रांस के नाम से भी जाना जाता है। यहां क्रिसमस की पारंपरिक अनुष्ठानों और मेरी-मेकिंग और साथ में क्रिसमस का सेलिब्रेशन सैलानियों को काफी आकर्षित करता रहा है।

christmas can be seen in these cities of the country,make a plan to visit,holiday,travel,tourism,christmas celebration,best places to visit for christmas celebration,travel guide

गोवा

क्रिसमस के लिए सबसे अच्छी जगहों में गोवा सबसे उपर रहता है। इसमें कोई शक नहीं है कि हर कोई यहाँ आकर क्रिसमिस को सेलिब्रेट करना चाहता है। गोवा हर प्रकार की एंजायमेंट का घर है। यहाँ आप प्रकृति का आनंद भी ले सकते हैं, गोवा के बीचों को देख सकते हैं, शहर को स्कूटी से नाप सकते हैं और शाम को हसीन बना सकते हैं। यहाँ आपके लिए खूबसूरत पब और बार हैं। यहाँ आपके लिए हर प्रकार की ड्रिंक आपको मिल जाएगी। यहाँ आप लोकल फूड से सी-फूड तक को ट्राई कर सकते हैं। इंडियंस के अलावा कई विदेशी टूरिस्ट भी गोवा क्रिसमस में आना पसंद करते हैं। गोवा में क्रिसमस में आपको यहाँ की गलियों में घूमना चाहिए, चर्च जाना चाहिए जहाँ कई प्रकार की झाकियाँ आपको देखने को मिलेंगी।

christmas can be seen in these cities of the country,make a plan to visit,holiday,travel,tourism,christmas celebration,best places to visit for christmas celebration,travel guide

मुंबई

मुंबई में क्रिसमस को काफी ज़ोर-शोर से मनाया जाता है। ये छुट्टियां मनाने के लिए एक अच्छा स्थान है। यहां सभी मॉल व बाज़ार क्रिसमस ट्री, लाइटें और अन्य सजावट से सुसज्जित होते हैं, और आकर्षक डिस्काउंट भी देते हैं। खास तौर पर चर्च गेट, बांद्रा और हिल रोड बहुत सुंदर लाइटों से, और सड़क के किनारे लगे क्रिसमस ट्रीज़ से सजे हुए, बहुत आकर्षक लगते हैं। मुंबई शहर को पार्टी करना बेहद पसंद है, और क्रिसमस के दौरान इनका अनुभव और भी यादगार बन जाता है। आप यहां के अनगिनत हाई-एनर्जी नाइट क्लब्स में से चुन सकते हैं।

christmas can be seen in these cities of the country,make a plan to visit,holiday,travel,tourism,christmas celebration,best places to visit for christmas celebration,travel guide

शिलॉन्ग

अगर आप गोवा नहीं जाना चाहते हैं तो नॉर्थ ईस्ट घूमने जा सकते हैं।मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में कैथोलिक्स की काफी संख्या है और यहां क्रिसमस का त्योहार बड़े जोश व उत्साह के साथ मनाया जाता है। शिलांग में सबसे अच्छा क्रिसमस सेलिब्रेशन पुलिस बाज़ार में होता है। इसके अलावा चर्च और उसके आसपास भी कई प्रकार की गतिविधियाँ होती रहती हैं। सबसे अच्छी बात आपको अलग से क्रिसमस के लिए शिलांग नहीं आना पड़ेगा। आप यहाँ वीकेंड में मौलिन्नोंग गाँव, उमियम लेक, ऐलीफेंट फाॅल्स और शिलांग पीक जैसी जगहों पर जाना चाहिए।

christmas can be seen in these cities of the country,make a plan to visit,holiday,travel,tourism,christmas celebration,best places to visit for christmas celebration,travel guide

मनाली

आप क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए मनाली भी जा सकते है। यहां आप स्नोमैन बनाकर क्रिसमस मना सकते हैं। इसके अलावा स्कीइंग से लेकर स्नोबोर्डिंग तक कई तरह की एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। हॉट चॉकलेट के साथ खूबसूरत नजारों और स्नोफॉल का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां के मशहूर कैफे और रेस्तरां में भी जा सकते हैं।

christmas can be seen in these cities of the country,make a plan to visit,holiday,travel,tourism,christmas celebration,best places to visit for christmas celebration,travel guide

केरल

अगर आप क्रिसमस सेलिब्रेशन को पूरी तरह से धार्मिक रूप में देखना चाहते हैं तो केरल आना चाहिए। उस दिन पूरा शहर रोशनी से जगमग रहता है और वो नज़ारा बहुत खूबसूरत होता है। आप पानी और पहाड़ दोनों जगह से इस नज़ारे का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा वीकेंड आप मुन्नार, टाॅप स्टेशन और वेगामन जैसे हिल स्टेशनों को देख सकते हैं। अगर आप यहाँ क्रिसमस पर आते हैं तो ये एक पंथ और दो काज वाली बात हो गई। वीकेंड में केरल भी घूमना हो जाएगा और 25 दिसंबर को क्रिसमस भी सेलिब्रेट हो जाएगा।

christmas can be seen in these cities of the country,make a plan to visit,holiday,travel,tourism,christmas celebration,best places to visit for christmas celebration,travel guide

शिमला

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए आप शिमला भी जा सकते हैं। ये हिल स्टेशन सर्दियों की छुट्टियों को बिताने के लिए एकदम परफेक्ट है। आप यहां टॉय ट्रेन में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ब्रिटिश काल के कैफे, क्राइस्ट चर्च और माल रोड के रेस्तरां में जा सकते हैं। ये हिल स्टेशन घूमने के लिए बेस्ट है।

christmas can be seen in these cities of the country,make a plan to visit,holiday,travel,tourism,christmas celebration,best places to visit for christmas celebration,travel guide

कोलकाता

कोलकाता आज भी उन शहरों में है जिनका कल और आज साथ मिलकर चल रहा है। ये शहर अंग्रेजों के बहुत करीब था। इसी वजह से यहाँ चर्च तो बहुत हैं और क्रिसमस भी शानदार तरीके से मनाया जाता है। यहाँ आप म्यूजिक फेस्टिवल, डांस फेस्टिवल और फूड फेस्टिवल में जा सकते हैं। क्रिसमस की शुरूआत क्रिसमस ट्री और सैंटा क्लाॅज से होती है। कई प्रकार के क्रिसमस ट्री अलग-अलग जगहों पर दिख जाएँगे। क्रिसमस के अलावा इस शहर को देखना बेहद शानदार अनुभव होता है। यहाँ आप बेलूर मठ, शांति निकेतन आश्रम, स्वामी विवेकानंद निवास, बिड़ला तारामंडल, चर्च और संग्रहालय देख सकते हैं। इसके अलावा यहाँ की गलियों में घूमने का अलग ही सुकून है।

Tags: best places to visit for christmas celebrationchristmas can be seen in these cities of the countrychristmas celebrationholidaymake a plan to visitTourismTravelTravel Guide
Previous Post

ब्रेकफास्ट में फटाफट बनाएं ये डिश, नोट कर ले टेस्टी रेसिपी

Next Post

शोक मनाने का मौका भी नहीं मिला…डायरेक्टर के अंतिम संस्कार के बाद लोगों पर भड़की इस एक्टर की पत्नी

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
फैशन/शैली

पार्टी से पहले मिनटों में बढ़ाए चेहरे का निखार, आजमाए यह फेसपैक

18/07/2026
Dandruff
फैशन/शैली

मानसून में डैंड्रफ दूर करने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

18/07/2026
Fish
फैशन/शैली

बढ़ते वजन को कम कर देगा ये जादुई ऑयल

18/07/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Next Post
Prithviraj Sukumaran's wife Supriya Menon gets angry at people

शोक मनाने का मौका भी नहीं मिला...डायरेक्टर के अंतिम संस्कार के बाद लोगों पर भड़की इस एक्टर की पत्नी

यह भी पढ़ें

health

सर्दियों में रोजाना इस छोटी सी चीज का सेवन करने से रहेंगे स्वस्थ

09/11/2021
arrested

प्रधान पद की महिला प्रत्याशी का बेटा बांट रहा था शराब, पुलिस ने भेजा जेल

10/04/2021
Kareena said about nepotism

करीना ने नेपोटिज्म को लेकर कहा “ऑडियंस स्टार किड्स को बॉलीवुड स्टार बनाती हैं”

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version