• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में पर्यटन का नया प्रतीक बन रहा चूका बीच

Writer D by Writer D
17/06/2023
in उत्तर प्रदेश, पीलीभीत, लखनऊ
0
Chuka Beach

Chuka Beach

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पीलीभीत स्थित चूका बीच (Chuka Beach) उत्तर प्रदेश का नया टूरिज्म डेस्टिनेशन बन गया है। प्रदेश में पर्यटन के विकास को लेकर विभिन्न स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योगी सरकार की योजना का सीधा लाभ चूका बीच को मिल रहा है। नतीजा ये रहा है कि इस वर्ष अब तक 23625 भारतीय एवं 54 विदेशी समेत कुल 23679 पर्यटकों ने चूका बीच का भ्रमण किया। इससे विभाग को 5104050 का राजस्व प्राप्त हुआ, जो कि विगत वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप पर्यटन विभाग प्रदेश में पुराने पर्यटन स्थलों के साथ ही ऐतिहासिक एवं अन्य खासियत वाले नए-नए केंद्रों का विकास कर रहा है। ऐसे स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों की सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पिछली सरकारों में अनदेखी की वजह से उत्तर प्रदेश का इकलौता चूका बीच (Chuka Beach) वर्षों गुमनामी में रहा। पर्यटक यहां आने से कतराते थे, उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर असमंजस रहता था। वहीं योगी सरकार ने चूका बीच का प्रचार प्रसार कराया, जिसके बाद चूका बीच (Chuka Beach)  लोगों के बीच एक आकर्षक स्थल के रूप में लोकप्रिय हुआ। यहां आसपास बने मंदिरों में दर्शन के अलावा पर्यटक खाने के स्टॉल और ट्री हाउस का आनंद उठा रहे हैं। साथ ही यहां का मौसम और प्राकृतिक सुंदरता भी उनको अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

23579 पर्यटकों ने जंगल सफारी का भी उठाया आनंद

पर्यटन सत्र 15 नवंबर से अब तक वरिष्ठ अधिकारी, राजनेता, अभिनेता एवं सर्वोच्च/उच्च न्यायालय के न्यायधीश भी आये, जिन्हें पर्यटन के दौरान वन्य जीवों के दीदार किए। पीलीभीत टाईगर रिजर्व के तहत विभिन्न रेंजों में 7 वन विश्राम भवन उपलब्ध है। चूका पर्यटन स्थल पर पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए 4 थारू एवं 1 ट्री हट उपलब्ध है। चूका पर्यटन स्थल पर मुस्तफाबाद ईको विकास समिति द्वा-सैन्टीन का संचालन किया जा रहा है।

चूका पर्यटन स्थल पर एक सोविनियर शॉप भी उपलब्ध है। पर्यटन सत्र 2022-23 में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा 42 बार निजी बसों द्वारा भ्रमण किया गया। पर्यटन वर्ष में 23579 पर्यटकों द्वारा 4337 जंगल सफारी से भ्रमण किया गया। पर्यटन वर्ष के दौरान 839 बार हटों की ऑनलाइन बुकिंग पर्यटकों द्वारा की गयी है। चूका पर्यटन स्थल पर 44 टूरिस्ट गाइड उपलब्ध है, जिनके द्वारा पर्यटकों को भ्रमण कराया गया। पर्यटकों के लिए 4 वॉच टॉवरों का निर्माण कराया गया।

होम स्टे का भी किया जा रहा संचालन

योगी सरकार द्वारा चूका बीच (Chuka Beach)  के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया पर ट्विटर, @pilibhitR बेवसाइट pilibhittigerreserve.in का उपयोग किया जाता है। पर्यटकों के लिए पीटीआर मुख्यालय, मुस्तफाबाद एवं लालपुर के पास 3 सिगनेचर गेट उपलब्ध हैं। पर्यटकों के लिए एक वॉटर हट उपलब्ध है, जो पर्यटकों को बहुत पसन्द आ रहा है। पर्यटकों के लिए शारदा सागर डैम में मोटर बोट सफारी संचालित है। पर्यटकों के लिए चूका बीच पर्यटन स्थल एवं महोफ रेंज परिसर में एक-एक प्रकृति चित्रण केन्द्र उपलब्ध है। पीलीभीत टाईगर रिजर्व के तहत 4 होम स्टे का संचालन हो रहा है।

पांच वर्षों में 77 हजार से अधिक पर्यटकों ने चूका बीच (Chuka Beach) का किया भ्रमण

वर्ष विदेशी पर्यटक भारतीय पर्यटक प्राप्त राजस्व

2018-19 23 15885 3672935
2019-20 13 7122 1729976
2020-21 02 12389 2607205
2021-22 07 18738 4509170
2022-23 54 23525 5104050

Tags: Chuka beachChuka beach pilibhitpilibhit newsup news
Previous Post

यूपी में सुचारू बिजली व्यवस्था के लिए हर जोन को एक करोड़ रुपए आवंटित

Next Post

माँ-बेटी के हत्या में पूर्व जिला पंचायत सदस्य को उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

The Yogi government is giving a new direction to women's empowerment.
उत्तर प्रदेश

संवाद के जरिये योगी सरकार नारी सशक्तीकरण को दे रही नई दिशा

31/08/2026
Urban sanitation gains momentum under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शहरी स्वच्छता को मिली रफ्तार, अब तक बनाए गए 9 लाख से अधिक घरेलू शौचालय

31/08/2026
Sugarcane will reach sugar mills on time.
उत्तर प्रदेश

जीपीएस से होगी ढुलाई वाहनों की ट्रैकिंग, चीनी मिलों तक समय पर पहुंचेगा गन्ना

31/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Next Post
Life Imprisonment

माँ-बेटी के हत्या में पूर्व जिला पंचायत सदस्य को उम्रकैद

यह भी पढ़ें

Twitter's blue bird got a new owner

Twitter की ब्लू टिक सर्विस की हुई शुरुआत, देना होगा इतना चार्ज

06/11/2022

Gold Silver Rate: जानें सोने-चांदी की कीमतों का ताजा अपडेट

03/11/2020
महिला की हत्या में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

औरैया : जिस महिला की हत्या में पांच लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा, वह अमृतसर में मिली

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version