• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिविल सेवकों को संवेदनशीलता के साथ-साथ अनुशासन का पालन करना चाहिए: योगी

Writer D by Writer D
22/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Cm Yogi

Cm Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिविल सेवकों को शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के सार्थक प्रयास करने चाहिए ।

श्री योगी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर पूर्व सिविल सेवा अधिकारी मंच और संकल्प फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयुक्त आयोजन ‘वार्षिक व्याख्यान माला (वर्चुअल-2020) को सम्बोधित किया। इस मौके पर ‘संस्कृति, प्रशासन और अध्यात्म’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सिविल सेवा के अधिकारी यदि देश और समाज के प्रति अपना फोकस बढ़ाएंगे, तो उसके सुपरिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सिविल सेवकों को जनता के प्रति संवेदनशीलता बरतने के साथ-साथ अनुशासन का पालन करना चाहिए।

कपिल सिब्बल हमारे नेता नहीं, जो उनके हर बयान पर जवाब दिया जाए : अधीर रंजन

उन्होंने कहा कि सिविल सेवा में आने वाले लोगों के पास कार्यपालिका की शक्तियां होती हैं। ऐसे में उन्हें संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता होती है। उन्हें स्वयं को प्रलोभनों से बचाना चाहिए। सिविल सेवकों को आम जनता की समस्याओं का समाधान करते हुए उनसे जुड़ना चाहिए। उन्हें जनता के बीच अच्छी छवि बनाते हुए संवेदनशील प्रशासक बनना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों को अपने कैरियर की शुरुआत सकारात्मकता से करनी चाहिए। उन्हें भारतीय मूल्यों को समझते हुए अपनी सोच में अध्यात्म का समावेश करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक जीव है। अध्यात्म व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करता है। सकारात्मकता स्पष्ट दिशा देती है। इससे लक्ष्य तय करने में कोई सन्देह नहीं रहता। उन्होंने कहा कि आदि गुरू शंकराचार्य आध्यात्मिक सोच का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। भिक्षा भारत की परम्परा का दिव्य गुण है। इससे भिक्षा देने वाले और भिक्षा लेने वाले, दोनों का अहंकार समाप्त होता है। प्रशासनिक अधिकारियों के मन में यह भाव आना चाहिए कि वे जनता की सेवा के लिए हैं। अधिकारियों को फिजूलखर्ची से भी बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मा जीवन्त भाव है और राम राज्य आदर्श व्यवस्था है।

ऑटो लिफ्टर गैंग के सरगना समेत पांच सदस्य गिरफ्तार, अवैध तमंचे बरामद

श्री योगी ने कहा कि प्रशासन का मूल नैतिकता, सेवा, त्याग, संवेदना, करुणा, संवेदनशीलता और अनासक्ति जैसे भारतीय मूल्य बोध हैं। विवेकानन्द प्रतिभा विकास न्यास द्वारा संचालित स्वयंसेवी सामाजिक संस्था ‘संकल्प’ प्रतिभाशाली युवाओं में ऐसे ही मूल्यबोध विकसित करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि गांधी जी का स्वप्न था भारत में राम राज्य की स्थापना। भारत के संविधान में भी इसका उल्लेख है। राम राज्य में तीनों प्रकार के ताप-आध्यात्मिक, अधिदैविक, अधिभौतिक का उन्मूलन उल्लिखित है। भगवान श्रीराम जनता की भावनाओं के प्रति अति संवेदनशील थे। समाज के कमजोर वर्ग के व्यक्ति के विचारों को ध्यान में रख जीवन में सबसे प्रिय व्यक्ति का त्याग किया। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की विशेषता अनासक्ति का भाव है। उन्होंने कभी भी राज्य, पद, सुविधाओं, सम्बन्धों किसी के प्रति मोह नहीं किया। शासकीय व्यवस्था में श्रीकृष्ण के निष्काम भाव को लागू करने से लोगों का उद्धार किया जा सकता है। हमारी संस्कृति हमेशा निष्काम कर्म की प्रेरणा देती है। यह राम राज्य की संकल्पना पर आधारित है।

Tags: cm yogilatest UP newsup government newsup newsUttar Pradesh NewsYogi News
Previous Post

जब एक ब्राह्मण ने दिया था सूर्य पुत्र कर्ण को शाप

Next Post

IIT के शोधकर्ताओं ने बनाया खीरे के छिलके से एन्वायरमेंट फ्रेंडली पैकेजिंग सामग्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Kashmiri Pandits receive fresh terror threat.
Main Slider

कश्मीरी पंडितों को फिर आतंकी धमकी, बढ़ी सुरक्षा की मांग

25/08/2026
Barabanki Road Accident
उत्तर प्रदेश

एक झटके में उजड़ गई खुशियां, डंपर की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत

25/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में 3572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

25/08/2026
Semolina
Main Slider

खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय

25/08/2026
sour-sweet potatoes
Main Slider

डिनर में बनाएं आलू की ये चटपटी डिश, देखें रेसिपी

25/08/2026
Next Post
Cucumber

IIT के शोधकर्ताओं ने बनाया खीरे के छिलके से एन्वायरमेंट फ्रेंडली पैकेजिंग सामग्री

यह भी पढ़ें

BCCI

BCCI ने चैम्प‍ियंस ट्रॉफी जीतने पर खोला खजाना, टीम इंड‍िया को इनाम में मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

20/03/2025

कपिल शर्मा को यूजर ने किया ट्रोल- राजनीति मत कर, कॉमेडी कर चुप-चाप

30/11/2020
Google Apple

गूगल और एप्पल को बड़ा झटका, इस देश ने बनाया सख्त कानून

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version