• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दावा : गाय का गोबर रोकता है रेडिएशन, मोबाइल में हो इस्तेमाल

Desk by Desk
13/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
गाय का गोबर रोकता है रेडिएशन cow dung prevents radiation

गाय का गोबर रोकता है रेडिएशन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। आदिकाल से गौ माता के गोबर को लेकर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं, जिनको लेकर कई बार विवाद भी हुआ है। वहीं एक बार फिर गाय के गोबर लेकर दावा किया गया है। बताया गया है कि यह एंटी रेडिएशन (विकिरण विरोधी) है।

बता दें कि इस बार यह दावा राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (आरकेए) के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया ने किया है। ‘कामधेनु दीपावली अभियान’ के राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान वल्लभभाई कथीरिया ने गाय के गोबर से बनी एक चिप का अनावरण किया। दावा किया कि यह मोबाइल हैंडसेट से निकलने वाले रेडिएशन को काफी कम कर देता है।

SBI की ऑनलाइन सर्विस ठप, लेकिन ATM कर रहे हैं काम

कथीरिया ने कहा, देखिए यह एक रेडिएशन चिप है। आप इसे अपने मोबाइल में रख सकते हैं। हमने देखा है कि यदि आप इस चिप को अपने मोबाइल में रखते हैं। तो यह रेडिएशन को काफी कम कर देता है। अगर आप बीमारी से बचना चाहते हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस चिप को गौसत्व कवच का नाम दिया गया है। गौसत्व कवच को गुजरात के राजकोट स्थित श्रीजी गौशाला द्वारा निर्मित किया गया है।

योग गुरु बाबा रामदेव हाथी पर योगा करते समय गिरे , वीडियो वायरल

कथीरिया ने कहा कि आपने कुछ दिन पहले सुना होगा कि अभिनेता अक्षय कुमार कहा था कि उन्होंने गाय का गोबर खाया है। आप इसे खा सकते हैं। यह एक दवा है, लेकिन हम अपने विज्ञान को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि अब हमने एक शोध परियोजना शुरू की है। हम इन विषयों पर शोध करना चाहते हैं जिन्हें हम एक मिथक मानते हैं।

गाय के गोबर से बने अन्य उत्पादों को प्रदर्शित करते हुए आरकेए के अध्यक्ष ने कहा कि गाय का गोबर एंटी रेडिएशन है। यह सभी की रक्षा करता है, यदि आप इसे घर लाते हैं तो आपका स्थान रेडिएशन फ्री हो जाएगा। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है।

कथीरिया ने बताया कि 500 से अधिक गौशालाएं इस तरह के एंटी-रेडिएशन चिप्स का निर्माण कर रही हैं। एक चिप की कीमत 50 से 100 रुपये के बीच है। एक व्यक्ति तो ऐसे चिप्स को अमेरिका में निर्यात कर रहा है, जहां वह इसे 10 डॉलर प्रति चिप की दर से बेच रहा है।

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (आरकेए) मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। केंद्र द्वारा छह फरवरी, 2019 को इस आयोग को स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य ‘गायों का संरक्षण और विकास’ है। केंद्रीय बजट 2019-20 में इसकी घोषणा की गई थी।

Tags: Claimcow dung prevents radiationuse in mobileगाय का गोबर रोकता है रेडिएशनदावामोबाइल में हो इस्तेमाल
Previous Post

SBI की ऑनलाइन सर्विस ठप, लेकिन ATM कर रहे हैं काम

Next Post

राज्यसभा में सपा व बसपा की घटेगी ताकत, भाजपा होगी मजबूत

Desk

Desk

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
राज्यसभा Rajya Sabha

राज्यसभा में सपा व बसपा की घटेगी ताकत, भाजपा होगी मजबूत

यह भी पढ़ें

बीजेपी को लगा बड़ा झटका,भवानीपुर उपचुनाव पर रोक लगाने से HC का इनकार

28/09/2021
After the first edition of the World Test Championship, the schedule of the second edition continues

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहले एडिशन के बाद दूसरे एडिशन का शेड्यूल जारी

25/06/2021

CM पुष्कर ने एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version