• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटल बिहारी की मूर्ति लगाने पर विवाद, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट

Writer D by Writer D
25/12/2022
in छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Atal Bihari

clash over installation of atal bihari statue

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari) की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कार्यक्रम में बीजेपी सांसद विजय बघेल और अन्य बीजेपी नेता मौजूद थे।

विवाद के बीच स्थिति नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दुर्ग एसपी डॉ। अभिषेक पल्लव, एएसपी संजय ध्रुव, छावनी सीएसपी प्रभात कुमार, भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा और क्राइम सीएसपी नसर सिद्दकी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने मोहल्ले के लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की।

दरअसल, रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari)की जयंती मनाई गई। भाजपा ने कई स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए। बीजेपी ने भिलाई छावनी थाना क्षेत्र के गार्डन को अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से कर दिया है। उनका कहना है कि नामकरण से कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसी बीच रविवार को भाजपा नेता यहां पूर्व पीएम अटल बिहारी की मूर्ति स्थापित करने पहुंचे थे, तभी कांग्रेसियों के साथ विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि भाजपाइयों ने कार्यक्रम शुरू कर दिया था, उसी दौरान कांग्रेस पार्षद मन्नान खान अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। पहले दोनों दलों के कार्यकर्ताओं बीच बातचीत हुई, लेकिन कुछ देर में विवाद होने लगा। इसी दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे।

श्रेष्ठ शासक वही है जो नीति अनुसार चले और प्रजा का अच्छे से पालन करता है: एके शर्मा

पुलिस मौके पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने लगी। किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया गया। इसके बाद गार्डन में ही अस्थाई रूप से पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया। प्रशासन ने कहा है कि पहले इस मामले में कलेक्टर से अनुमति ली जाएगी, इसके बाद प्रतिमा को स्थाई रूप से स्थापित किया जाएगा। मौके पर कुछ जवानों को भी तैनात कर दिया गया है।संत रविदास नगर से कांग्रेस पार्षद मन्नान खान का कहना है कि यह क्षेत्र उनका है। कांग्रेस विधायक की मद से गार्डन का विकास हुआ है। वह लोग यहां ओपन जिम बनाना चाहते थे, लेकिन भाजपा सांसद विजय बघेल और जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने यहां अपने समर्थकों के साथ अटल जयंती का कार्यक्रम किया। इसके बाद वे लोग यहां अटल विहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापित कर राजनीति कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्षद मन्नान गफ्फार खान ने कहा कि वार्ड 37 संत रविदास नगर में अटल जी की जयंती मनाई जा रही थी। अचानक जयंती मनाते मूर्ति स्थापित करने लगे। अगर मूर्ति स्थापित करना चाहते तो विधिवत कलेक्टर से ले अनुमति लेकर आएं। अटल जी हम सबके महापुरुष हैं। हम सब सम्मान से मूर्ति स्थापित करेंगे। बल पूर्वक प्रशासन के द्वारा मूर्ति स्थापित कर दी। अटल जी बहुत बड़े महापुरुष हैं, उनकी प्रतिमा बड़े गार्डन में स्थापित करनी चाहिए।

Tags: atal bihari jayantiChattisgarh Newsdurg newsNational news
Previous Post

बलवंत हत्याकांड: निलंबित मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश पांडेय गिरफ्तार

Next Post

भारतीय संस्कृति में प्रकाश को ज्ञान के प्रतीक के रूप में माना गया: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
dynamic facade lighting

भारतीय संस्कृति में प्रकाश को ज्ञान के प्रतीक के रूप में माना गया: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Murder

तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

14/11/2023
Shivling

अगर आपको भी सपने में दिखता है शिवलिंग, जानें क्या है इसके मायने

12/08/2024
Dhirendra Shastri launches Sanatan Hindu Unity Padyatra 2.0

हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं लेकिन… दिल्ली में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

07/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version