• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहे शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र, PM मोदी के रह चुके हैं प्रस्तावक

Writer D by Writer D
02/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
Classical singer Pandit Chhannulal Mishra passes away

Classical singer Pandit Chhannulal Mishra passes away

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र (Pandit Chhannulal Mishra) अब नहीं रहे, उनका 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। संगीत के उस्ताद छन्नूलाल लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने गुरुवार सुबह 4:15 बजे मिर्जापुर के गंगादर्शन कॉलोनी में अपनी बेटी नम्रता के आवास पर अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, पंडित छन्नूलाल मिश्र (Pandit Chhannulal Mishra) को हाल ही में माइनर अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान डॉक्टरों ने बताया था कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन और खून की कमी भी है। ठीक होने के बाद, वे मिर्जापुर लौट आए और रामकृष्ण मिशन अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में थे। छन्नूलाल मिश्र का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

पीएम मोदी के प्रस्तावक भी रहे

पंडित छन्नूलाल मिश्रा एक भारतीय शास्त्रीय गायक थे, जिन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर गांव में 3 अगस्त 1936 को हुआ था और बनारस उनकी कर्मभूमि रही है। उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने ख्याल और ठुमरी की गायकी में विशेषज्ञता हासिल की थी। साल 2014 में पंडित छन्नूलाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक भी रहे थे।

Tags: Pandit Chhannulal Mishra
Previous Post

भाई दूज पर इस शुभ मुहूर्त में करें तिलक, नोट कर लें सामग्री की लिस्ट

Next Post

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण हो, गुणवत्ता से समझौता नहीं : CM धामी

07/08/2026
Urmila Patel
उत्तर प्रदेश

घूंघट की चौखट से आत्मनिर्भरता तक: उर्मिला ने बदली अपनी तकदीर, गांव की महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

07/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

कुंभ-2027 से पहले गंगा कॉरिडोर समेत बड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित

07/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं को राहत, हाईकोर्ट परिसर व गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को मंजूरी

07/08/2026
Next Post
PM Modi paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

uric acid

इन चीजों के सेवन से बढ़ने लगता है यूरिक एसिड

12/02/2025
Sanjay Gandhi Hospital

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

12/05/2024
भाजपा

भाजपा ने विधान परिषद की 11 में से नौ सीटों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version