• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में चलेगा स्वच्छ ढाबा अभियान, रेटिंग के आधार पर प्रतिष्ठान होंगे पुरस्कृत

Writer D by Writer D
04/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Clean Dhaba campaign

Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में अब ढाबा वालों के बीच स्वच्छता (Clean Dhaba campaign) के लिए चलेगा अभियान। नगर विकास विभाग की विशेष सचिव नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए जानकारी दी। यह अभियान 5 से 12 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के 750 निकायों में संचालित ढाबों से निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण किया जा रहा है।

मानक पर खरा उतरने वाले ढाबों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसमें एक स्टार, तीन स्टार और पांच स्टार रेटिंग जारी किया जाएगा। नेहा शर्मा ने बताया कि नगर निगम सीमा के अंदर चलने वाले ढाबो और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण एक विशेष टीम द्वारा किया जाएगा।

जिसके बाद मापदंड़ों पर खरा उतरने वाले प्रतिष्ठानों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ ढाबा अभियान के जरिए एक ओर जहां ढाबों में स्वच्छता सुनिश्चित होगी वहीं इन ढाबों अथवा रेस्टोरेंट पर भारी संख्या में पहुंचने वाले राहगीर भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 की रेटिंग में यूपी को अव्वल बनाने के लिए यह अभियान तीन महीने तक चलाया जाएगा। पहले चरण में 5 से 12 जनवरी ढाबों पर जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। दूसरे चरण में 13 जनवरी से 20 मार्च तक इन ढाबों का निरीक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में 20 से 31 मार्च तक रेटिंग के आधार पर पुरस्कार दिया जाएगा।

यह हैं 1 स्टार रेटिंग के मानक

  • सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक कटलरी का प्रयोग ढाबे में नहीं किया जाना चाहिए।
  • सार्वजनिक उपयोग के लिए 2 डिब्बे (हरे और नीले) ढाबे में लगे होने चाहिए।
  • ढाबे द्वारा गीले और सूखे कचरे में अलग-अलग करना चाहिए और अलग-अलग निपटान भी करना चाहिए।
  • ढाबे में लोगों के लिए शौचालय साफ एवं उपलब्ध होना चाहिए। ढाबे द्वारा ओडीएफ श्रेणी की सभी शर्तों को पूरा करना चाहिए।
  • गूगल मैप या टॉयलेट लोकेटर पर ढाबे के शौचालय की लोकेशन अपलोड होनी चाहिए।
  • ढाबों के आसपास कुड़े का ढेर नहीं होना चाहिए।
  • ढाबों पर चित्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश होना चाहिए।

तीन स्टार (3 star)

  • ढाबे द्वारा 1 स्टार की सभी शर्तों को पूरा करना होगा।
  • ढाबे में गीले अपशिष्ट (कम्पोस्टिंग या कॉम्पैक्ट बायोगैस) की उपलब्धता होनी चाहिए। ढाबे में साफ पार्किंग, Beautification होना चाहिए।

पांच स्टार (5 star)

  • ढाबे द्वारा 1 और 3 स्टार की सभी शर्तों को पूरा करना होगा।
  • ढाबे द्वारा गीला और सूखा दोनों प्रकार के कचरे का पुनः उपयोग स्वयं के स्तर पर करना होगा।
  • ढाबा जीरो वेस्ट और 3 आर (Reduce, Re-use and Recycle) को फॉलो करना होगा।
  • ढाबे पर वेस्ट टू वंडर (आइटम) / सेल्फी पॉइंट (कचरे से बना) बना होना चाहिए।
  • ढाबे पर बेकार सामग्री से बने सामान को बेचने के लिए छोटा स्टॉल लगाना होगा, जिससे ढाबे पर आने वाले लोग उसको देखे और प्रोत्साहित हों।
Tags: clean dhaba campaignLucknow NewsNeha Sharmaswachchta abhiyan
Previous Post

पूर्व CM के घर पर हमला, CPM कार्यकर्ताओं पर आगजनी आरोप

Next Post

कपड़ा व्यापारी की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Arrested

कपड़ा व्यापारी की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Samosa

इस से बनाएं समोसा, घर ही मिलेगा हलवाई वाला स्वाद

09/08/2025

CM योगी ने दिवंगत कैमरामैन मनोज मिश्रा के परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

03/09/2020
murder

मामूली विवाद में बहा खून, छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

14/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version