• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच हजार की रिश्वत लेते लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

Writer D by Writer D
08/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Bribe

Bribe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को आबकारी विभाग के लिपिक को पांच हजार रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथ गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल का मेडिकल बिल पास कराने के लिए यह रिश्वत ली जा रही थी।

गाजियाबाद जनपद के सदरपुर गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह आबकारी विभाग मेरठ में हेड कांस्टेबल है। 2021 में कोरोना ग्रस्त होने के कारण उसका गाजियाबाद के एक अस्पताल में इलाज चला। उसके इलाज पर ढाई लाख रुपए से अधिक खर्च हो गए। अपने मेडिकल बिल जमा कराने के लिए उसने अपने विभाग में लिपिक राजकुमार के पास जमा करा दिए।

सुरेश कुमार का आरोप है कि मेडिकल बिल पास कराने के लिए लिपिक ने छह हजार रुपए रिश्वत मांगी। बिना रिश्वत दिए काम नहीं होने देने की बात कही। उसने एक हजार रुपए उसी समय दे दिए और बाकी एक सप्ताह बाद देने की बात कही। सुरेश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग में की। जिस पर एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

योजना के अनुसार, बुधवार को लिपिक को पांच हजार रुपए देने के लिए सुरेश को भेजा गया। जैसे ही सुरेश ने लिपिक राजकुमार को रुपए दिए, तभी एंटी करप्शन की टीम ने राजकुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने रुपए भी बरामद कर लिए, जिन पर लाल स्याही लगी हुई थी। एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को गिरफ्तार कर लिया और थाना कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही है। लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags: merrut news
Previous Post

हर्ष फायरिंग करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

बुजुर्ग महिला के साथ हुई 33 लाख की धोखाधड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
Neeb Karori Baba
Main Slider

‘हनुमान अंश’ वाले बाबा का क्रेज बढ़ा, UPSTDC ने शुरू किया 3 दिवसीय टूर

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय पोषण माह: योगी सरकार के प्रयासों से यूपी के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी

18/09/2026
Main Slider

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

18/09/2026
Main Slider

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से CM योगी आदित्यनाथने की शिष्टाचार भेंट

18/09/2026
Next Post
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

बुजुर्ग महिला के साथ हुई 33 लाख की धोखाधड़ी

यह भी पढ़ें

good relationship"

रिश्ते को लेकर है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

18/09/2021
High Court

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने की योगी सरकार की जमकर तारीफ

28/05/2021
share market

शेयर बाजार कोरोना के पहले वाले स्तर पर लौटे

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version