• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, 4 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा लापता, रेस्क्यू जारी

Desk by Desk
28/07/2021
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डच्चन के होंजर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने आज यहां बताया कि चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज अभियान में तेज बारिश से बाधा आ रही है।

उन्होंने कहा घटना में कई लोग लापता है लेकिन, “लापता लोगों की वास्वतिक संख्या का अभी तक पता नहीं चला है।” पुलिस, सेना और राज्य आपदा राहत दल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है।

when required.Keeping close track of the situation. Every kind of further help will be provided as per requirement. 2/2 #JammuAndKashmir

— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) July 28, 2021

इससे पहले, किश्तवाड़ के उपायुक्त अशोक शर्मा ने यूनीवार्ता से बादल फटने की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कहा, “यह एक सुदूरवर्ती गांव है और इस घटना में लापता व्यक्तियों तथा किसी के हताहत होने का विवरण अभी तक नहीं मिला है।” शर्मा ने कहा, “गांव में आठ से 10 घर हैं जहां से बादल फटने की सूचना मिली है। बचाव दल को मौके पर भेजा गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।”

मौसम विभाग ने मौसम संबंधी अलर्ट भी जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोटस ने कहा, “ जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए हुए हैं और पुंछ, राजौरी, रियासी और पड़ोस के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बारिश हो रही है।” उन्होंने कहा कि 30 जुलाई तक रूक रूक कर बारिश जारी रहने की आशंका है और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने भी आसार है।

विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार इससे निचले इलाको में अचानक बाढ़, भूस्खलन, भूस्खलन और जल भराव की आशंका व्यक्त की गई हैं। डॉ लोटस ने कहा, “लोगों को सतर्क रहने और अत्याधिक एलर्ट रहने की सलाह दी जाती है सभी नदियों में जल स्तर बढ़ गया है। पहाड़ी और भूस्खलन की आशंका क्षेत्रों नहीं जाने की सलाह दी जाती है।”

किश्तवाड़ पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों लोगों को सतर्क रहने की घोषणाएं और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही है। इसके अलावा किश्तवाड़ जिले में लगातार और भारी वर्षा को देखते हुए अधिकांश नदियों और नालों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश नदियों में भारी बाढ़ आ गई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका व्यक्त की है।

आज कानपुर दौरे पर  रहेंगे CM योगी, 75 बच्चों का कराएंगे अन्नप्राशन

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ने सहायता डेस्क स्थापित किया है और लोगों को सलाह दी जाती है कि वे घर पर रहें और किसी भी जलाशय के पास न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में लोग अधिकारियों से संपर्क करे।

Tags: Administrative OfficersarmyCloudburst in Jammu and Kashmirfloodkishtwarpolicerescue operationsState Disaster Relief Teamकिश्तवाड़ में बादल फटाजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर में बादल फटापुलिसप्रशासनिक अधिकारीबचाव कार्यबाढ़राज्य आपदा राहत दलसेना
Previous Post

खराब बस में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

Next Post

आज कानपुर दौरे पर  रहेंगे CM योगी, 75 बच्चों का कराएंगे अन्नप्राशन

Desk

Desk

Related Posts

Door
Main Slider

बारिश की वजह से खिड़की-दरवाजें हो गए हैं जाम, इन ट्रिक्स से करें सही

09/09/2026
fashion tips for short height girls
Main Slider

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

09/09/2026
CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
Assistant Professor
Main Slider

सहायक आचार्य के 1,936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, आवेदन शुरू

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

वाराणसी में बुधवार को सजेगा पोषण का मंच, सीएम योगी करेंगे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

08/09/2026
Next Post

आज कानपुर दौरे पर  रहेंगे CM योगी, 75 बच्चों का कराएंगे अन्नप्राशन

यह भी पढ़ें

गैंगस्टर विकास दुबे समेत 200 लोगों की शस्त्र लाइसेंस की फाइलें गायब, मचा हड़कंप

14/10/2020
Dhanteras

धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये चीज, धन-समृद्धि में होगी बढ़ोत्तरी

18/10/2022

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version