• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामबन में बादल फटने से भारी तबाही, 3 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Writer D by Writer D
20/04/2025
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
3 killed in cloudburst in Ramban

3 killed in cloudburst in Ramban

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर स्थित रामबन के धर्मकुंड में रविवार सुबह अचानक बादल फटने (Cloudburst) से बाढ़ आ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक आई इस बाढ़ में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स लापता हो गया है और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही कई लोग अपने घरों में फंस गए हैं, उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण नाले में पानी बढ़ गया और अचानक बाढ़ आ गई। ये पानी चेनाब पुल के पास धर्मकुंड गांव में घुस गया। गांव में पानी घुसने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में घुसे बाढ़ के पानी ने 100 घरों को पूरी तरह से तोड़ दिया है, जबकि 25 से 30 घरों में आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, इलाके में पानी घुसने से कई लोग अपने-अपने घरों में फंस गए हैं, उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीम ने इलाके में अब तक 90 से 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

इसी बीच रामबन जिले के डिप्टी कमिश्नर ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है। डिप्टी कमिश्नर एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, रामबन जिले में खराब मौसम और भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा सलाहों का पालन करने की सलाह दी जाती है। किसी भी आपात स्थिति के लिए 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष से 01998-295500, 01998-266790 संपर्क कर सकते हैं। सूचित रहें, सुरक्षित रहें!

बीजेपी नेता और सांसद जितेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रामबन शहर के आसपास के इलाकों समेत रात भर भारी बारिश, भूस्खलन और तेज हवाएं चलीं। राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है और दुर्भाग्य से 3 लोगों की हो गई है और कुछ परिवारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

बीजेपी नेता ने कहा, ‘मैं उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी के लगातार संपर्क में हूं। जिला प्रशासन वक्त पर और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशंसा का पात्र है, जिसने कई बहुमूल्य जीवन बचाने में मदद की। वित्तीय और अन्य सभी प्रकार की राहत प्रदान की जा रही है।’

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोगों से अपील है कि वो घबराएं नहीं, हम सब मिलकर इस प्राकृतिक आपदा से जीतेंगे। डीसी को बताया गया है कि यदि जरूरत पड़ी तो सांसद के निजी संसाधनों से भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

Tags: CloudburstJammu NewsNational news
Previous Post

इस दिन शुरू हो रहे हैं अग्नि पंचक, इन चीजों से बनाएं दूरी

Next Post

अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव को लेकर कह दी ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post
Kulbhushan Jadhav

अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव को लेकर कह दी ये बात

यह भी पढ़ें

Abohar mayor election controversy: BJP leaders meet Governor

अबोहर मेयर चुनाव विवाद: गवर्नर से मिले भाजपा नेता, सौंपा मांगपत्र

11/07/2026
Jal Jeevan Mission

‘हर घर जल’ सुनिश्चित करने को केंद्रीय अनुदान में चार गुना की वृद्धि

12/06/2021
Self Immolation

विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने सतर्कता से बची जान

04/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version