• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में फिर बरपा कुदरत का कहर, चमोली और रुद्रप्रयाग में बादल फटने से तबाही

Writer D by Writer D
29/08/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Cloudburst in Chamoli and Rudraprayag

Cloudburst in Chamoli and Rudraprayag

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बार फिर कुदरत का कहर बरपा है। ताजा जानकारी के अनुसार चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बादल फटने (Cloudburst) की घटनाएं सामने आई हैं।

चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बादल फटने (Cloudburst) से कई परिवार मलबे में दब गए। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले के सुकेदार क्षेत्र के बड़ेथ डुंगर तोक में भी भारी तबाही देखने को मिली है। यहां भी कुछ लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी हैं।

इन दोनों घटनाओं की जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एक्स पर पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा, “जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुखद जानकारी मिली है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस संबंध में मैं निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं। आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।“

जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, इस संबंध में निरंतर…

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 29, 2025

इस घटना के बाद यातायात भी प्रभावित हुआ। रुद्रप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग बंद हो गया है। इसको लेकर चमोली पुलिस ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए अवरुद्ध स्थानों की जानकारी दी है।

पुलिस ने एक्स ने लिखा, “चमोली में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। इनमें नंदप्रयाग, कमेड़ा, भनेरपानी, पागलनाला, जिलासू के पास मार्ग शामिल हैं।”

Tags: Cloudburst in chamoliCloudburst in rudrapryag
Previous Post

प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार, बेटी के विवाह पर मिली नई सीख

Next Post

दिन में छाया अंधेरा… झमाझम बारिश से भीगी दिल्ली, जारी हुआ 5 दिन का अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
Next Post
Heavy Rain

दिन में छाया अंधेरा... झमाझम बारिश से भीगी दिल्ली, जारी हुआ 5 दिन का अलर्ट

यह भी पढ़ें

Kundali

कुंडली में गुरु की स्थिति है कमजोर, तो ये उपाय लाएंगे आपके जीवन में खुशहाली

14/05/2025
Glowing Skin

बिना मेकअप के भी दिखेंगी खूबसूरत, फॉलो करें ये टिप्स

11/01/2025
AK Sharma

मेहमानों के स्वागत के लिए नये स्वरूप में दिखेगी वाराणसी: एके शर्मा

10/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version