• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमाचल में फिर कुदरत का कहर, किन्नौर में बादल फटा

Writer D by Writer D
03/07/2026
in राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Cloudburst in Himachal's Kinnaur

Cloudburst in Himachal's Kinnaur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बादल फटने (Cloudburst) से भारी तबाही मच गई। घटना के बाद भारी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार दो वाहन मलबे में दब गए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि वाहनों में रखा कुछ सामान मलबे और तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाने और स्थिति का आकलन करने का कार्य जारी है। पोकलेन मशीनों की मदद से मलबे में दबे वाहनों को निकालने की कवायद की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। राहत की खबर ये है कि बादल फटने और भारी मलबा आने से बाधित हुआ शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) चोलिंग के पास बहाल कर दिया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के चोलिंग क्षेत्र में बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा राजमार्ग पर आ गया था, जिससे यातायात प्रभावित हो गया था। मलबा हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया था। मार्ग बहाल होने के बाद शिमला और किन्नौर के बीच वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।

रिब्बा खड्ड में आई बाढ़, कंडे की संपर्क सड़क हुई क्षतिग्रस्त:

किन्नौर जिले की रिब्बा खड्ड में वीरवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे अचानक बाढ़ आ गई। खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण पानी मलबे के साथ रास्तों और सड़कों पर बहने लगा। पानी की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

बाढ़ के कारण रिब्बा से कंडे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो खड्ड के आसपास और रास्तों पर मलबे का ढेर दिखाई दिया। कई स्थानों पर सड़क और मार्ग मलबे से पट गए थे।

ग्रामीणों को सुबह अपने वाहनों को मलबे से निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी या बड़े स्तर पर संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोग और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कांगड़ा-मंडी में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कांगड़ा और मंडी जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला, कुल्लू, ऊना और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। चार जुलाई को कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 और 6 जुलाई को भी कुछ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Tags: CloudburstHimachal PradeshKinnaurNational news
Previous Post

CA Foundation मई 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Next Post

चरणजीत सिंह चन्नी का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों के साथ करेंगे अहम बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Anil Vij-JP Nadda
हरयाणा

जेपी नड्डा से मिले अनिल विज, पुराने रिश्तों की दिखी मिठास

07/07/2026
Next Post
Charanjit Singh Channi

चरणजीत सिंह चन्नी का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों के साथ करेंगे अहम बैठक

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने केंद्रीकृत रसोईघर ‘अक्षय पात्र’ का किया निरीक्षण

25/06/2022
Hair Cut

इस तरह से चुने राइट हेयरकट, लगेंगी बेहद खूबसूरत

23/10/2025
Ganesh

सभी परेशानियों से छुटकारा दिलाएंगे गणपति, बुधवार को करें ये उपाय

12/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version