• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जिस तरह भरतजी ने खड़ाऊं रखकर…’, पदभार संभालकर बोलीं आतिशी

Writer D by Writer D
23/09/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Delhi Government

CM Atishi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की नई सीएम आतिशी (CM Atishi) ने सोमवार से मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के लिए कुर्सी खाली है और उनका इंतजार रहेगा। सीएम आतिशी (CM Atishi) ने कहा कि आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसे भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था। भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं और केजरीवाल जी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवालों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। मुझे विश्वास है कि अब दिल्लीवाले केजरीवाल जी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर फिर से सीएम बनायेंगे। तब तक यह मुख्यमंत्री की कुर्सी केजरीवाल जी का इंतज़ार करेगी।

विधानसभा चुनावों से बमुश्किल पांच महीने पहले आतिशी (CM Atishi) दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। आतिशी के बाद उनकी मंत्रिपरिषद में सबसे पहले सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने शपथ ली, उसके बाद गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और दिल्ली कैबिनेट में नए सदस्य मुकेश अहलावत ने पद गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद आतिशी (Atishi) ने समारोह में मौजूद केजरीवाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, राज निवास पहुंचने से पहले भी वह सिविल लाइंस स्थित पूर्व सीएम के आवास पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ पहुंचीं। वहां से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ वह शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं।

‘अखिलेश जी की इच्छा पूरी हो गई…’, अनुज के पिता ने सपा मुखिया पर साधा निशाना

शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले बयान में आतिशी (Atishi)  ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Former CM Arvind Kejriwal) ने 10 साल में दिल्ली की तस्वीर बदल दी है। शिक्षा व स्वास्थ्य को बुनियाद ढांचा बेहतर करने के साथ लोगों को मुफ्त बिजली दी है। उनका आरोप था वह आज मुख्यमंत्री इसलिए नहीं हैं कि भाजपा ने उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज किए। लेकिन वो टूटे नहीं, दबे नहीं। अब हम सभी दिल्लीवासियों को मिलकर फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है।

आतिशी (Atishi) ने लोगों को भरोसा दिया कि अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं। अब दिल्ली में सीवर ठीक होंगे, पानी की समस्याएं ठीक होंगी, सड़कें ठीक होंगी। भाजपा (BJP) को कोई भी षडयंत्र अब सफल नहीं होगा।

Tags: aapCM Atishidelhi newsNational news
Previous Post

‘अखिलेश जी की इच्छा पूरी हो गई…’, अनुज के पिता ने सपा मुखिया पर साधा निशाना

Next Post

किरण राव की ‘लापता लेडीज’ होगी ऑस्कर्स में की ऑफिशियल एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Marco Rubio
उत्तर प्रदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे आगरा, सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा

25/05/2026
Today is the thirteenth day of Prateek Yadav's death.
Main Slider

प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, कार्ड में अपर्णा-अखिलेश समेत पूरे परिवार का नाम शामिल

25/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

25/05/2026
CM Dhami
Main Slider

दैनिक जागरण हल्द्वानी का सफर बदलावों का जीवंत दस्तावेज : CM धामी

25/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Laapataa Ladies

किरण राव की 'लापता लेडीज' होगी ऑस्कर्स में की ऑफिशियल एंट्री

यह भी पढ़ें

navneet sehgal

मास्क का प्रयोग करें, हाथ धोते रहे तथा भीड़-भाड़ में जाने से बचें : सहगल

17/05/2021
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट से कहा- CA परीक्षा ऑनलाइन करना संभव नहीं

04/11/2020
sunil grover

‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ की हुई हार्ट सर्जरी, सेहत में है सुधार

02/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version