• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम भजनलाल ने अतिवृष्टि और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

Writer D by Writer D
13/08/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने मंगलवार को करौली, दौसा और भरतपुर जिलों में जलभराव व अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय पीजी महाविद्यालय करौली में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जलभराव वाले क्षेत्रों में आपदा राहत कार्य मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने दौसा जिले में लवाण, राहुवास, निर्झरना, लालसोट, करौली जिले में करौली, सपोटरा, हिण्डौन सिटी और भरतपुर जिले में महरावर, समोगर, धुरैरी, महुआली, नहरौली, थाना डांग, चहल, सिंघाडा, सीदपुर, पुराबाई खेडा और नदी गांव का हवाई सर्वे कर अतिवृष्टि से हुए जल भराव और नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को पेयजल, खाद्य सामग्री, दूध, चिकित्सा सुविधा सहित जरूरी चीजों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अब तक किये गये आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए करौली एवं हिण्डौन शहर में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिये भी अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक ऋतु बनावत, बहादुर सिंह कोली, डॉ. शैलेष सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रभारी सचिव शुचि त्यागी, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव व जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajan Lal) ने 11 अगस्त को बयाना उपखंड के पिदावली ग्राम के पास बाण गंगा नदी के गड्ढे में डूबे सात युवकों के घर श्रीनगर गांव पहुंच कर घटना पर दुख व्यक्त किया एवं परिवारजनों को ढ़ांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ है। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को एसडीआरएफ मद से चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि मृतक आश्रितों को पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाये तथा उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाए।

Tags: cm bhajanlal sharmajaipur newsNational newstajasthan news
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने विनोद बाबू माहेश्वरी के निधन पर दुःख जताया

Next Post

सीएम भजनलाल शर्मा ने तिरंगा मैराथन को किया रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

07/09/2026
Dhan Singh Rawat
Main Slider

‘रिवायत-ए-रेशम’ फैशन शो में बिखेरी दून सिल्क की रेशमी चमक

07/09/2026
Farmers' protest at the Chandigarh-Punjab border ends.
पंजाब

चंडीगढ़-पंजाब बॉर्डर पर किसानों का धरना खत्म, राज्य सरकार से कई मुद्दों पर बनी सहमति

07/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हिमालय संरक्षण और विकास के संतुलन पर धामी का जोर, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

07/09/2026
The final publication of the electoral roll will take place on October 3.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

07/09/2026
Next Post
CM Bhajan Lal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा ने तिरंगा मैराथन को किया रवाना

यह भी पढ़ें

Gold Ramayana

राममंदिर में रामभक्त अब सोने की रामायण के करेंगे दर्शन, गर्भ गृह में हुई स्थापित

10/04/2024
Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़े बने देश के नए उप राष्ट्रपति, 11 अगस्त को लेंगे शपथ

06/08/2022
पीड़िता के पिता

हाथरस केस : SIT आज दर्ज करेगी गैंगरेप पीड़िता के पिता का बयान

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version