• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांसवाड़ा से मालवीया ने किया नामांकन दाखिल, सभा CM भजनलाल शर्मा हुए शामिल

Writer D by Writer D
04/04/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांसवाड़ा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को भाजपा में पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने नामांकन भरा। नामांकन सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि जैसे ही मैं मुख्यमंत्री बना मालवीया किसी ना किसी काम के लिए बार बार आते थे, कहते थे कि मेरे वागड़ के लिए इस काम की आवश्यकता है।

मैंने (CM Bhajanlal Sharma) कहा कि आपके मन में वागड़ की टीस है उसी तरह मेरे मन में वागड़ के लिए टीस है। उन्होंने मेरे सामने प्रस्ताव रखा तो मैंने प्रस्ताव रखा कि मुझे आप जैसा व्यक्ति चाहिए जो वागड़ के साथियों के सपने को पूरा कर सके। आप आइए, हम आपको लोकसभा का चुनाव लड़ाएंगे। हम आपसे वादा करते हैं कि जो 70 साल में नहीं हुआ वो विकास हम वागड़ में करके दिखाएंगे। मेरी बात को वो अमल में लाए।

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma) कहा कि मुझे लोगों की सेवा करनी है। मैं अब तक कांग्रेस में था, पत्र लिखते लिखते मेरी अंगुली पतली हो गई। लेकिन कांग्रेस के लोगों ने कोई बात नहीं सुनी, मुझे इस बात का दर्द है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं की हमने वागड़ में काम करने की ठानी है और सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने दशकों पुरानी रेल की मांग को पूरा किया है। हाईवे भी पूरा होने को है। मैंने कहा था कि बांसवाड़ा-डूंगरपुर प्रतापगढ़ काे पर्यटक सर्किट बनाएंगे। गुरुजी ने कहा था कि गुजरात से कोई आएगा और दिल्ली में डंका बजाएगा। यह तीन सौ साल पहले कहा था। भगवान राम 500 साल से टेंट में थे मोदी ने ये कलंक ख़त्म कर दिया। इस कांग्रेस की सरकार ने गरीबी हटाने का नारा दिया लेकिन वो गरीब से उसका कोई नाता नहीं। गरीबी हटाने का काम मोदी ने किया।

कांग्रेस झूठ और लूट की जननी, कांग्रेसियों का राम ही निकल गया: सीएम भजनलाल

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma) कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार वागड़ का विकास करेगी। पिछले दिनों हमने कहा कि माही डैम में आइलैंड है। हमारी सरकार इनका विकास करेगी। यहां के औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ाने के लिए सरकार काम करेगी। वागड़ में पानी है जमीन भी है और वागड़ में काम करने वाले जवानों की फौज है। आपके यहां बाप के विधायक बने लेकिन कोई विधायक वागड़ के विकास के लिए नहीं आया। आपने देखा होगा गोविंद गुरु का स्मारक बनाया अभी काम बहुत बाकी है। यहां की सोने की खान, लोग कहते थे यहां की बिड मत बनाइए। हमने कहा कि सबसे पहले हमारा डूंगरपुर-बांसवाड़ा का विकास सबसे पहले होगा। यह वागड़ राजस्थान का सबसे मजबूत और उत्पादन वाला क्षेत्र बनेगा।

भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया की नामांकन सभा के दौरान मंच पर बांसवाड़ा संभागभर के संतों की मौजूदगी रही। जिसमें प्रमुख रूप से बेनेश्वर धाम महंत अच्युतानंद महाराज सहित कई धूणी धामों के महंत मंच पर मौजूद रहे।

Tags: cm bhajanlal sharmalok sabha elections 2024National newsrajasthan news
Previous Post

कांग्रेस झूठ और लूट की जननी, कांग्रेसियों का राम ही निकल गया: सीएम भजनलाल

Next Post

मोदी पर लाठी, छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा: सीएम साय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
CM Sai

मोदी पर लाठी, छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा: सीएम साय

यह भी पढ़ें

school

बीच में स्कूल छोड़ने वालों के ग्राफ में आयी कमी

02/07/2022
Honey Face Pack

सर्दियों में शहद खाने के हैं बहुत फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

10/11/2021

जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत, मचा कोहराम

23/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version