• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सशक्त, समर्थ, समृद्ध एवं अग्रणी राजस्थान के लिए संकल्पित होकर करें कार्य : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
28/03/2025
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रदेशवासियों को वर्ष प्रतिपदा एवं राजस्थान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनसे सशक्त, समर्थ, समृद्ध एवं अग्रणी राजस्थान बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने इस पवित्र अवसर से पूर्व जारी अपने संदेश में कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2006 (30 मार्च 1949) को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। सृष्टि की रचना का आरंभ इसी दिन हुआ था। यह दिन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और महान सम्राट विक्रमादित्य की विजय का प्रतीक है। मां दुर्गा के नव रूपों की आराधना के पर्व चैत्र नवरात्रि का भी यह पहला दिन होता है। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने सरदार पटेल की भावनाओं के अनुरूप राजस्थान दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर को मनाने की ऐतिहासिक पहल की है।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने इस अवसर पर प्रदेश के महान शूरवीरों, तपस्वियों, साधु-संतों, और मनीषियों को स्मरण करते हुए कहा कि श्रीगंगानगर से बांसवाड़ा और जैसलमेर से धौलपुर तक फैला देश का सबसे बड़ा प्रदेश राजस्थान अनेक विविधताओं के बाद भी अपनी साझी संस्कृति एवं विरासत के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आठ करोड़ राजस्थानवासियों एवं प्रवासी राजस्थानियों के मन में राजस्थानी होने का एक ही भाव समाया हुआ है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि सभी प्रदेशवासी अपने-अपने घरों के बाहर दीपक जलाकर, द्वार पर बांधनवार लगाकर साज-सज्जा एवं रोशनी करें और परिजनों एवं नई पीढ़ी को शामिल करते हुए इस शुभ अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रदेश की युवा शक्ति से अपील की है कि वे ज्ञान, शक्ति और भक्ति का अर्जन करते हुए विकसित राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित राजस्थान-2047 के मिशन की ओर आगे बढ़ चुके हैं और विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में हमारे प्रदेश की अहम भूमिका होगी।

Tags: cm bhajanlal sharma
Previous Post

भ्रष्टाचार की शिकायत पर होगी सघन जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री

Next Post

शनि अमावस्या आज, न्याय के देवता को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

चमोली टनल हादसे पर CM साय का बड़ा ऐलान, मृत मजदूरों के परिवारों को मिलेंगे 5-5 लाख

21/08/2026
UP-Japan cooperation in women and child welfare
Main Slider

महिला-बाल कल्याण में यूपी-जापान सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

21/08/2026
Agreement on green hydrogen cooperation between UP and Yamanashi
Main Slider

उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच ग्रीन हाइड्रोजन सहयोग पर महत्वपूर्ण समझौता

21/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में CM साय का बड़ा विजन, निवेश से AI तक छत्तीसगढ़ का रोडमैप पेश

21/08/2026
CM Vishnudev Sai met Union Health Minister JP Nadda
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की सौजन्य भेंट

21/08/2026
Next Post
Shani Amavasya

शनि अमावस्या आज, न्याय के देवता को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

यह भी पढ़ें

G-20

G-20 के मेहमानों ने गंगा में किया नौकायन, देखी गंगा आरती

17/04/2023
disability day

International disability day: कुछ ऐसे दिव्यांगजन जो सभी के लिए बने उदाहरण

03/12/2020
ak sharma

एके शर्मा ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

26/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version