• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केवल विषयों तक सीमित नहीं रहते शिक्षक, बल्कि बच्चों को जीवन मूल्य भी सिखाते है: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
05/09/2025
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘प्रखर राजस्थान 2.0’ अभियान और राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ‘ऑन डिमांड परीक्षा प्रणाली’ जैसे नवाचारों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस विशेषांक ‘शिविरा पत्रिका’ और शिक्षक सम्मान पुस्तिका का विमोचन भी किया। समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में सीएम शर्मा ने कहा, “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे महान व्यक्तित्व ने शिक्षा के क्षेत्र में देश को नई दिशा प्रदान की, जिनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma) शिक्षकों को मानव निर्माण की शक्ति बताते हुए कहा, “शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। जैसे कुम्हार मिट्टी को आकार देता है, वैसे ही शिक्षक अपने शिष्यों को सशक्त बनाकर समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने द्रोणाचार्य और चाणक्य जैसे ऐतिहासिक शिक्षकों का उल्लेख करते हुए कहा, “राजस्थान शक्ति और भक्ति की भूमि है, जहां राजा मानसिंह ने जंतर-मंतर बनवाकर ज्योतिष के ज्ञान को संरक्षित किया।”

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने जोर देकर कहा कि शिक्षक केवल विषयों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे बच्चों को धन्यवाद कहना, असफलता को स्वीकार करना और दूसरों की मदद करना जैसे जीवन मूल्य सिखाते हैं। विशेष रूप से महिला शिक्षक मां की तरह शिष्यों को ज्ञान और संस्कार देती हैं। उन्होंने शिक्षकों से समाज को प्रगति की राह पर ले जाने और बच्चों में नैतिक मूल्यों का समावेश करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘प्रखर राजस्थान 2.0’ अभियान व राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा ‘ऑन डिमांड परीक्षा प्रणाली’ के नवाचार का शुभारंभ किया। साथ ही, शिक्षक दिवस विशेषांक शिविरा पत्रिका तथा शिक्षक सम्मान पुस्तिका का विमोचन भी किया। समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले गुरुजनों को शिक्षक सम्मान से अलंकृत कर सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।”

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए और जनता को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ लिखा, “महान शिक्षाविद्, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन! इस अवसर पर समस्त गुरुजनों को ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, हम सभी अपने गुरुओं से प्राप्त शिक्षा, मूल्यों और विचारों को जीवन में आत्मसात कर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।”

Tags: cm bhajanlal sharma
Previous Post

मुख्यमंत्री के रूप में मैं अपने परिवार से मिलने आया हूं, रायगढ़ में बोले CM साय

Next Post

विज्ञान महज प्रयोगशाला नहीं, जीवन की सोच: मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Hareli Festival
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

12/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा ने HIV नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की: मुख्यमंत्री नायब

12/08/2026
AK Sharma
नई दिल्ली

कचरे को कंचन बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है : ए.के. शर्मा

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

विज्ञान महज प्रयोगशाला नहीं, जीवन की सोच: मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Bus Accident

दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 24 यात्रियों की मौत

19/09/2023
राजस्थान में CBI की डायरेक्ट एंट्री पर रोक

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला : CBI की डायरेक्ट एंट्री पर अंकुश, जांच से पहले लेनी होगी राज्य सरकार की सहमति

20/07/2020
arrested

लूट के आभूषण सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

12/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version