• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस का गरीब से कभी वास्ता नहीं रहा: सीएम भजनलाल

Writer D by Writer D
21/04/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
RSSB

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाड़मेर-बालोतरा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि किसान खेती के साथ ही पशुपालन का काम भी करता है। पशुपालक हमारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते है। हमारी सरकार ने पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है, जिसके माध्यम से पशुपालकों को ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस का गरीब से कभी वास्ता नहीं रहा है।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) शनिवार को बालोतरा के खुडाला में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देवासी समाज वो समाज है, जो पशुपालन के जरिए देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करता है और इस समाज का देश की संस्कृति व उन्नति में बड़ा योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 के बाद गरीब और किसान की परिभाषा को बदलने का काम किया है। गरीबी के दुख-दर्द को वो ही जान पाता है जो गरीबी से निकला हुआ हो। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर शौचालय के जरिए महिला सम्मान एवं सुरक्षा, किसान सम्मान निधि एवं उज्जवला योजना के जरिए किसान एवं गरीब कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कई पार्टियां गरीबी हटाने का नारा देती है, लेकिन उन लोगों का गरीब से कभी वास्ता नहीं रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ही गरीब का सहारा बनकर उनको आगे बढ़ाने का काम किया है।

कांग्रेस का पेट कभी नहीं भरने वाला, यह गरीबों के हकों पर डकैती डालते हैंः योगी

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य क्षण आया। लेकिन कांग्रेस ने भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताया। जो राम का नहीं है, वो किसी का नहीं है। इसलिए कांग्रेस के लोगों में से राम ही निकल गए। कईयों ने कांग्रेस के टिकट वापस कर दिए। यह कांग्रेस की स्थिति हो रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने आमजनों से देश के विकास, सीमाओं की सुरक्षा एवं गरीब कल्याण की ताकत को मजबूत करने के लिए लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान भी किया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्ष 2014 एवं 2019 की तरह ही इस बार भी प्रदेश में तीसरी बार पूरे 25 के 25 कमल के फूल खिलेंगे और प्रचण्ड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत एवं आमजन मौजूद रहे।

Tags: cm bhajanlal sharmaNational newsrajasthan news
Previous Post

कांग्रेस का पेट कभी नहीं भरने वाला, यह गरीबों के हकों पर डकैती डालते हैंः योगी

Next Post

कांग्रेस को गरीबों की आह लगी, मोदी की योजनाएं हर घर तक पहुंची : विष्णु देव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश यादव की रायबरेली से राहुल गांधी को सीधी चुनौती

26/09/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

कांग्रेस को गरीबों की आह लगी, मोदी की योजनाएं हर घर तक पहुंची : विष्णु देव साय

यह भी पढ़ें

CM Yuva Yojana

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
AI SATS to invest in two projects at Jewar Airport

जेवर एयरपोर्ट पर दो प्रोजेक्ट्स में 4458 करोड़ रुपये निवेश करेगी एआई सैट्स

24/02/2026
massive fire

गारमेंट्स की दुकान में लगी आग से लाखों का सामान खाक

01/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version