• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम भजनलाल शर्मा ने पहनाए केकड़ी विधायक गौतम काे जूते, कहा-हमारा बजट विकास की धुरी

Writer D by Writer D
22/07/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि परिवर्तित बजट 2024-25 विकसित राजस्थान की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसमें समाहित विजनरी रोडमैप से प्रदेशवासियों का वर्तमान के साथ-साथ भविष्य भी उज्ज्वल होगा। राज्य सरकार प्रदेश की आठ करोड़ जनता के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है और बजट की प्रत्येक घोषणा को समय पर पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केकड़ी विधायक शत्रुध्न गौतम ने नसीराबाद-सरवाड़-केकडी-देवली चारलेन रोड की मांग के क्रम में चरण पादुका त्याग रखी थी और वे नंगे पैर रहते थे। हमने बजट में उनकी मांग संवेनदशीलता के साथ स्वीकार करते हुए 650 करोड़ रुपये की लागत के इस चारलेन रोड़ को मंजूरी दी है। इस दौरान गौतम ने मुख्यमंत्री के समक्ष जूते पहनकर अपना संकल्प पूरा किया।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) सोमवार को केकड़ी के कृषि मंडी प्रांगण में परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 में जिले को मिली सौगातों के लिए आयोजित धन्यवाद सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट की घोषणाओं का लाभ हर वर्ग, हर क्षेत्र तक पहुंचेगा और राजस्थान एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरेगा। यह बजट केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि राजस्थान और केकड़ी जिले के विकास की रूप रेखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनप्रतिनिधियों की क्षेत्र से संबंधित विकास की मांगों पर तत्परता से कार्य कर रही है। पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, विधायक सहित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र की मांग के अनुरूप ही बजट तैयार किया गया है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। युवाओं के लिए समयबद्ध रूप से सरकारी भर्तियां निकाली जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय में जनता से झूठे वादे किए गए, लेकिन हमने सरकार के गठन के बाद हर वादे को तत्परता से पूरा किया है। 10 जुलाई को परिवर्तित बजट 2024-25 पेश होने के तुरंत बाद ही घोषणाओं की क्रियान्विति के लिए प्रभारी मंत्री एवं सचिव जिलों के दौरों पर निकल गए। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के अनुसार राज्य सरकार ने नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई की। लगभग 110 नकल माफियाओं की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अपराधियों पर नकेल कसते हुए हमने एंटी गैंगस्टर्स टास्क फोर्स का गठन भी किया है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार ने ईआरसीपी को संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना में शामिल करते हुए भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश के साथ एमओयू कर धरातल पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। इससे प्रदेश के 21 जिलों में पानी की समस्या दूर होगी। साथ ही हमारी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने लगभग 65 लाख किसानों को 650 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामाजिक सरोकारों के सूत्रधार हैं। उन्होंने ही ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरूआत कर स्वच्छता का संदेश देने और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान चलाकर लड़के-लड़कियों का लिंगानुपात सुधारने का महत्ती काम किया है। इन अभियानों से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि बजट में केकड़ी जिले के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इन घोषणाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन, पेयजल आदि क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। बजट में 650 करोड़ रुपये से नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली सड़क को 4 लेन करने, 20 करोड़ रुपये की लागत से बिजयनगर-नगर-बड़ली-माताजी का खेड़ा व देवलिया कलां सड़क के निर्माण के साथ-साथ 20 करोड़ रुपये की लागत से मालपुरा-रिंडल्या-मांदोलाई-खेजड़ी का बास-देवगांव-बघेरा-हिसामपुर-नासीरदा-देवली तक सड़क का चौड़ाईकरण का कार्य करने सहित महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। साथ ही, 79 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से डियास-पनोतिया-देवरिया-धरोप-केरोट एवं खारी नदी पर हाई लेवल ब्रिज का कार्य करवाया जाएगा। प्रदेश में बनने जा रहे 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का लाभ भी केकड़ी को मिलेगा। शर्मा ने कहा कि केकड़ी में पूर्व में संचालित आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी औषधालयों को जिला आयुष चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टांटोटी को नई नगरपालिका बनाया जाएगा और सरवाड़ में महाविद्यालय भी खोला जाएगा।

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि एवं गेहूं की एमएसपी में बढ़ोतरी करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। केकड़ी विधायक गौतम ने नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फोरलेन सड़क निर्माण के साथ ही अन्य सड़कों के विकास कार्यों की सौग़ात के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केकड़ी विधायक गौतम के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया और हेलमेट वितरित किए। शिविर में करीब तीन हजार यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। मुख्यमंत्री ने परिसर में वृ़क्षारोपण भी किया। धन्यवाद सम्मेलन में राजस्थान देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, विधायक रामस्वरूप लांबा, अनिता भदेल एवं स्वामी अवधेश दास महाराज और महंत हरिदास सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Tags: cm bhajanlal sharmaNational newsrajasthan news
Previous Post

भर्ती रोको गैंग कांग्रेस की तरफ से खड़ा किया गया एक षड्यंत्र: सीएम सैनी

Next Post

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन, उतारी आरती

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

22/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन, उतारी आरती

यह भी पढ़ें

Navneet sehgal

खादी के कपडे से बनाया जायेगा दुनिया का सबसे बड़ा मास्क : सहगल

21/12/2020
किसान मेला-2021

सीएसआईआर-सीमैप में 20 दिवसीय किसान मेला-2021 का शुभारंभ

16/01/2021
hornet

अमेरिकी FA-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान भारतीय नौसेना में हो सकता है शामिल

22/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version