• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘कांग्रेस ने हमेशा देश विरोध की ही बात की’, बोले मुख्यमंत्री भजन

Writer D by Writer D
10/11/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेउ 370 की बहाली की नेशनल कॉन्फ्रेंस की मांग को लेकर मचे सियासी बवाल पर भजन लाल (CM Bhajanlal) ने शुक्रवार को एक बयान दिया। इसी बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस का एनसी के साथ गठबंधन है। इसे ही लेकर इस वीडियो में सीएम भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला।

वीडियो में सीएम (CM Bhajanlal) यह कहते नजर आ रहे हैं, ‘देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश के कलंक को हटाने का काम किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने इस देश के कलंक को हटाने का काम किया, लेकिन जम्मू कश्मीर के अंदर कल आपने देखा होगा, ये कांग्रेस के लोग उनके साथ खड़े हैं। ये जिस तरह की बात करते हैं। इन्होंने हमेशा देश के विरोध में बात की है।’

क्या है मामला?

दरअसल, पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा बहाल करने के लिए केंद्र और निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच बातचीत की मांग वाला प्रस्ताव बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पारित किया गया था। इसे लेकर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया था। भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारे लगाए और प्रस्ताव की प्रतियां फाड़ दी थीं। भाजपा ने कहा था कि वह सदन की कार्यवाही तब तक चलने नहीं देगी, जब तक प्रस्ताव को वापस नहीं लिया जाता। चूंकि, कांग्रेस यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस की सहयोगी है, इसलिए वह भाजपा के निशाने पर है।

भाजपा ने किया था सख्त विरोध

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि यह एक अवैध प्रस्ताव है। अनुच्छेद-370 के प्रवाधानों को लोकतंत्र के शीर्ष मंदिर संसद ने निरस्त किया है। इस अनुच्छेद में तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने का प्रावधान था। फिर कुछ लोगों ने संसद के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी। अदालत ने संसद के फैसले को सही करार दिया। तो उन्हें यह प्रस्ताव लाने का क्या संवैधानिक अधिकार है?

Tags: cm bhajanlal sharmarajasthan news
Previous Post

प्रधानमंत्री के नौ आग्रहों को मूल मंत्र मानकर विकास का आधार बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी

Next Post

कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया, पेपर लीक को लेकर निशाना साधा: सीएम भजनलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
CM Bhajan Lal Sharma

कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया, पेपर लीक को लेकर निशाना साधा: सीएम भजनलाल

यह भी पढ़ें

Murder

रोड रेज का खौफनाक अंजाम! पूर्व MLC के भांजे की गोली मारकर हत्या

30/04/2026
Dead Body

घर के बाहर मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका

27/07/2021
AK Sharma

पूरी दुनिया में लखनऊ एक विलक्षण नगर बनकर उभरा: एके शर्मा

08/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version