• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, सीएम योगी ने दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद

Writer D by Writer D
24/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रायबरेली
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। रायबरेली में आयोजित लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को तिलक लगाकर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों को स्नेह के साथ आशीर्वाद दिया और उन्हें उपहार भी प्रदान किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को आवासीय पट्टे प्रदान किए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र, चाबी आदि का भी वितरण किया। इस दौरान रायबरेली के विकास में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को दिया आवासीय पट्टा

सपेरा समुदाय के 60 लोगों को आवासीय पट्टे दिए जा चुके हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने समुदाय के पांच प्रतिनिधियों को मंच पर आवासीय पट्टे प्रदान किए। सीएम के हाथों सपेरा समुदाय की संजू, अंशिका, वंदना, किरण कुमारी व राजनंदिनी को आवासीय पट्टे मिले।

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, महिलाओं को दी फलों की टोकरी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर खीर खिलाकर कई बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा और उन्हें चॉकलेट व खिलौने भी दिए। सीएम ने महिलाओं को फलों की टोकरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी भी ली।

विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

सीएम योगी के हाथों मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया। निम्नलिखित लोग सीएम के हाथों सम्मान पाने वालों में शामिल रहे।

जगदंबिका सिंह- कृषि यंत्र के तहत चाबी
धर्मेंद्र मौर्य- कृषि यंत्र के तहत चाबी
सावित्री- आयुष्मान कार्ड
मधुलता- आयुष्मान कार्ड
रामनरेश- आयुष्मान कार्ड
अनुज कुमार- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.50 लाख रुपये का चेक
वंदना पांडेय- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.37 लाख रुपये से अधिक का चेक
अयाज अहमद खान- ओडीओपी के अंतर्गत 15 लाख रुपये का चेक
विशंभर जीवनानी (कृष्णा देवी प्राइवेट लिमिटेड)- एमएसएमई के तहत राइस मिल के लिए 96 लाख रुपये से अधिक का चेक
सिम्मी सिंह- लैपटॉप
निर्मला, निशा तिवारी व रामवती- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 17.97 करोड़ रुपये से अधिक का चेक

Tags: cm yogirakshabandhan
Previous Post

सीएम योगी ने रायबरेली में स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

Next Post

घर-घर PNG पहुंचाने की तैयारी तेज! आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ स्थित नौसेना शौर्य संग्रहालय का होगा विस्तार, 6.8 एकड़ में होगा वाटर बॉडी का विकास

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का फैसला: 18 शहरों में चलेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें

09/10/2026
Main Slider

योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं हुईं सशक्त, 99 हजार से अधिक गांवों तक पहुंची महिला बीट पुलिस

09/10/2026
Main Slider

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार अब आंगनबाड़ी कर्मियों को हर साल देगी तीन साड़ियां

09/10/2026
Next Post
Anand Bardhan

घर-घर PNG पहुंचाने की तैयारी तेज! आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी के निर्देश

यह भी पढ़ें

IAS Anuj Kumar Jha

IAS अनुज कुमार झा बने निदेशक स्थानीय निकाय

03/07/2024

आज़म ख़ान के कार्यकाल की प्रशंसा करने पर सपा ने विश्व हिंदू महासंघ का व्यक्त किया आभार

21/06/2021
child labour

2027 तक यूपी को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प, योगी सरकार ने कसी कमर

19/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version