• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खलंगा युद्ध की गाथा हमेशा हमें देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगी: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
01/12/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि खलंगा की गाथा हमारे वीर पूर्वजों के अप्रतिम साहस और हमारी गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। ये युद्ध हमारे वीर गोरखा योद्धाओं के अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति उनके असीम प्रेम के समर्पण काे दर्शाता है, जो हमेशा हमें देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। खलंगा मेला पूर्वजों की वीरता और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर भी है।

रविवार को सागरताल नालापानी में बलभद्र खलंगा विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित ’50वां खलंगा मेला’ काे संबाेधित कर रहे थे। इस माैके पर मुख्यमंत्री धामी ने महान सपूत सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर साथियों व वीरांगनाओं को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खलंगा मेला आयोजन समिति को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 50वां खलंगा मेला पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि खलंगा की वीरभूमि में वर्ष 1814 के एंग्लो-गोरखा युद्ध में सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस युद्ध में कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों की विशाल सेना का सामना करते हुए अपनी वीरता और रणनीतिक कौशल से ब्रिटिश सेना को खदेड़ दिया था। उन्होंने कहा कि ये मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते हुए उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का भी एक माध्यम है। हमारे देश की ऐतिहासिक धरोहरें हमारे गौरवमयी अतीत की पहचान होने के साथ हमारे संस्कृति रूपी वट वृक्ष की मजबूत जड़ें भी हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी संस्कृति को मजबूत करने का कार्य पूरे देश में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। खलंगा युद्ध स्मारक को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में रखना, इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गोरखा समाज के उत्थान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और उनके विकास व कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। निश्चित ही ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को इन गोरखा समाज की परंपराओं को संजोए रखने और अपने पूर्वजों की वीरता और बलिदान को याद रखने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, बलभद्र ख़लंगा विकास समिति के अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा, कुलदीप बुटोला, विश्वास डाबर, विजय बलूनी, पदम सिंह और ब्रिगेडियर राम सिंह थापा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ: मुख्यमंत्री धामी

Next Post

जानिए विवाह पंचमी के दिन माता-पिता क्यों नहीं करते अपनी बेटी की शादी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post
vivah panchami

जानिए विवाह पंचमी के दिन माता-पिता क्यों नहीं करते अपनी बेटी की शादी

यह भी पढ़ें

T20 WC: वार्नर का अर्धशतक,ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दी शिकस्त

28/10/2021

गोल्ड से एक कदम दूर भाविना पटेल, सेमीफाइनल जीतकर रचा इतिहास

28/08/2021
Avantika Malik Divorce And Marriage

इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक ने लिखी अजीबो-गरीब पोस्ट

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version