• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित होने पर मुख्यमंत्री नाराज, 15 दिनों में निवारण करने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
27/06/2024
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) ने सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों के निवारण में देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आगामी 15 दिनों में लंबित शिकायतों का सकारात्मक निवारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल पर लॉगइन नहीं करने वाले संबंधित विभाग और उन अधिकारियों से यथाशीघ्र स्पष्टीकरण लिया जाए।

गुरुवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वर्चुअल माध्यम से सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन पर आयी सभी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। आगामी 15 दिनों में लंबित शिकायतों का सकारात्मक निवारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने 180 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय सचिवों को निर्देश दिये कि इन शिकायतों का जल्द समाधान किया जाए। इन शिकायतों में जो शिकायतें मांग से संबंधित हैं उनका अलग से उल्लेख किया जाए। शिकायतों को क्लोज करना उद्देश्य न हो, बल्कि शिकायतों का समाधान किया जाए। सीएम हेल्पलाइन मॉड्यूल के हिसाब से नियमित प्रशिक्षण कराया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जिन अधिकारियों ने पिछले एक माह में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में लॉगइन नहीं किया है। संबंधित विभागीय शीघ्र उन अधिकारियों का यथाशीघ्र स्पष्टीकरण लें। यदि स्पष्टीकरण में संतोषजनक कारण नहीं बताया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने जनपदों में प्रत्येक ब्लॉक में आयोजित होने वाली बीडीसी की बैठकों के लिए रोस्टर बनाया जाए। इन बैठकों में विकास से संबंधित विभागीय अधिकारियों और रेखीय विभागों के अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करवाई जाए। बीडीसी की बैठकों में जनपद स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी का भी रोस्टर बनाकर उन्हें बैठकों में भेजा जाए। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी भी प्रयास करें कि वे हर बीडीसी बैठक में रहें।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त हुई शिकायतों के शिकायतकर्ताओं से फोन से वार्ता की। जिन 07 शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने वार्ता की उनमें से 03 शिकायतकर्ताओं की समस्या का समाधान किया जा चुका है, जबकि 04 शिकायर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

तहसील दिवस का नियमित आयोजन किया जाए

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस का नियमित आयोजन किया जाए। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जनपदों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तहसील दिवस में नियमित प्रतिभाग कर जन समस्याओं का समाधान करें। तहसील दिवस पर शिकायतों के निस्तारण सबंधी जानकारी मुख्यमंत्री जन-समर्पण तहसील दिवस पोर्टल पर भी नियमित अपलोड किया जाए।

माह के द्वितीय सप्ताह में सीएम हेल्पलाइन-1905 की विभागीय समीक्षा करें

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सभी विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में सीएम हेल्पलाइन-1905 की विभागीय समीक्षा करें और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। सभी विभागों की ओर से समीक्षा बैठकों का कार्यवृत्त नियमित पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

सीएम हेल्पलाइन के व्हाट्सएप चैटबोट का शुभारंभ

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने इस अवसर पर सीएम हेल्पलाइन के व्हाट्सएप चैटबोट का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, विनय शंकर पाण्डेय, रंजीत सिन्हा, बृजेश कुमार संत, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, निदेशक आई.टी.डी.ए. नितिका खण्डेलवाल, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamicm helplinedehradun newsdhami newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

एके शर्मा ने नाला सफ़ाई के लिए चल रहे 72 घण्टें के नॉनस्टॉप सफाई अभियान का किया निरीक्षण

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की भेंट

यह भी पढ़ें

Shaving

स्कूल प्रबन्धक की दबंगई, 40 छात्रों का करवा दिया मुंडन

29/09/2023
Imran Masood

हाथ का साथ छोड़ साइकिल पर सवार हुए इमरान मसूद

09/01/2022
Millet

योगी सरकार बताएगी क्यों सुपरफूड है बाजरा

05/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version