• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील की

Writer D by Writer D
29/03/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को गढ़वाल से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के समर्थन में वोट मांगा। उन्होंने मतदाताओं से अनिल बलूनी को अपना आशीर्वाद देने की अपील की।

चमोली जिले के थराली रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि चमोली जिले की देव धरा में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। ये किसानों, जवानों की भूमि है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में चमोली का अन्नदाता राज्य की सेवा कर रहा है। उन्होंने थराली के लाल वीर शहीद भवानी जोशी को भी नमन किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 19 अप्रैल को राज्य में लोकसभा के लिए मतदान होना है। गढ़वाल से उम्मीदवार अनिल बलूनी के अनुभव का लाभ गढ़वाल क्षेत्र की जनता को मिले इसके लिए जनता को अपना आशीर्वाद देना है। उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत की ओर से गढ़वाल में जो विकास कार्य शुरू किए गए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने का जिम्मा आप सबके आशीर्वाद से अनिल बलूनी को मिलेगा, ऐसी उन्हें आशा है। हम सब मिलकर विकास की गंगा को आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और दृढ़ संकल्प से पूरा भारत आगे बढ़ा है। विकास की नई गाथा लिखी गई है। दुनिया में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान बढ़ा है। भारत शक्तिशाली देश के रूप में सामने आया है। कोरोना जैसे कठिन काल के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोरोना के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। दुनिया में भारत के युवाओं का कौशल आगे बढ़ा है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 15 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 74 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य हुआ है। रेलवे स्टेशन का विकास कार्य जारी है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री संपूर्ण देश को अपना परिवार मानकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चमोली के माणा गांव को देश के आखिरी गांव से देश का पहला गांव बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। सीधा पैसा लाभार्थी के खाते में आता है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता दी गई है। कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला अनुच्छेद 370 का अंत किया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा खत्म हुई है। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश के विकास को नए पंख लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने महज दो वर्षों के कार्यकाल में थराली विधानसभा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी ने कहा कि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में आए हैं। 19 तारीख तक हम सबने बहुत मेहनत करनी है। उसके उपरांत मैं आप लोगों के लिए मेहनत करूंगा। थराली से हमने कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि मैं हर पल हर समय आप लोगों के लिए उपलब्ध हूं।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

Ram Navami 2024 : सरयू नदी में सुरक्षा के लिए किए जाएंगे पुख्ता बंदोबस्त

Next Post

INDI की ‘लोकतंत्र बचाओ’ की मेगा रैली, कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल भी होंगी शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
Next Post
Loktantra Bachao Rally

INDI की 'लोकतंत्र बचाओ' की मेगा रैली, कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल भी होंगी शामिल

यह भी पढ़ें

द हिम्मत स्टोरी

‘द हिम्मत स्टोरी’ में नज़र आएंगे आफताब शिवदसानी

17/02/2021
Ashwin, Tie, Jampa and Richardson

अश्विन और टाई के बाद जम्पा और रिचर्डसन ने टूर्नामेंट से नाम लिया वापस

26/04/2021

BB15: पहली बार दिखा राखी सावंत के पति का चेहरा, एक्ट्रेस ने ऐसे किया स्वागत

26/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version