• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि

Writer D by Writer D
13/02/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के अन्तर्गत बद्रीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थाई हैलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण सम्बन्धित कार्यों हेतु ₹ 1.74 करोड़, केदारनाथ धाम में जी.एम.वी.एन. के समीप स्थित हैलीपैड के सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 39.40 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्वीकृत की नन्दा राजजात यात्रा के विभिन्न पड़ावों की पार्किंग हेतु ₹ 4.60 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इंटर कॉलेज परिसर चौपड़ियों में पार्किंग एवं विश्राम गृह निर्माण (क्षमता–08 चौपहिया वाहन) हेतु ₹ 71.67 लाख, विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत जनता इंटर कॉलेज, सरकोट में 63 चौपहिया एवं 09 दुपहिया वाहन क्षमता की पार्किंग तथा 02 कक्षों के विश्राम गृह एवं शौचालय निर्माण हेतु ₹ 1.14 करोड़, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत नौटी में 37 चौपहिया एवं 48 दुपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 42.39 लाख, विकासखण्ड नारायण बगड़ के अन्तर्गत मगोती में 94 चौपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 79.56 लाख, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कांसुवा में 43 चौपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 64.23 लाख तथा विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी के पास थराली–ग्वालदम मोटर मार्ग के बायीं ओर 89 चौपहिया वाहन क्षमता की अस्थाई पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 5.51 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इसके साथ ही नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड नन्दानगर के अन्तर्गत ग्राम कनोल मुख्य पड़ाव में स्थाई सतह पार्किंग (30 कार) निर्माण हेतु ₹ 33.65 लाख, ग्राम आला मुख्य पड़ाव में अस्थाई सतह पार्किंग (13 कार) निर्माण हेतु ₹ 18.30 लाख तथा ग्राम रामणी मुख्य पड़ाव में स्थाई सतह पार्किंग (28 कार) निर्माण हेतु ₹ 31.03 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्वीकृत की जनपद ऊधम सिंह नगर के राजकीय आश्रम पद्धति उच्च माध्यमिक विद्यालय बिडौरा एवं राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खटीमा के मरम्मत एवं रख-रखाव हेतु ₹ 2.03 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राजकीय आश्रम पद्धति उच्च माध्यमिक विद्यालय बिडौरा में बाउंड्री वाल निर्माण हेतु ₹ 83.99 लाख, छात्रावास भवन के मरम्मत एवं रख-रखाव हेतु ₹ 33.75 लाख, आवासीय भवन के मरम्मत एवं रख-रखाव हेतु ₹ 28.20 लाख, शिक्षण भवन के मरम्मत एवं रख-रखाव हेतु ₹ 24.21 लाख तथा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खटीमा में विभिन्न मरम्मत एवं रख-रखाव कार्यों हेतु ₹ 15.39 लाख एवं ₹ 17.30 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने यमकेश्वर में नोडखाल–मालाकोट मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर करने का किया अनुमोदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड यमकेश्वर में नोडखाल–मालाकोट ग्रामीण मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Tags: cm dhami
Previous Post

उत्तर प्रदेश ने तय की है अपराध व अव्यवस्था से अनुशासन और कर्फ्यू से कानून के राज की यात्राः मुख्यमंत्री

Next Post

शंकराचार्य की परंपरा मर्यादा से चलती है, मनमर्जी से नहीं: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तराखंड

मेरी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता: हरीश रावत

22/09/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव: धामी

22/09/2026
Main Slider

यूपी-उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, 16 अक्टूबर को मतदान

22/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
Next Post
CM Yogi

शंकराचार्य की परंपरा मर्यादा से चलती है, मनमर्जी से नहीं: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Angarak yoga

अंगारक योग होता है बेहद खतरनाक, इस दिन तक रहें सावधान

29/06/2025
sainik school

सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन अब 18 दिसंबर तक

06/12/2020
Mayawati

कांग्रेस में दलितों के लिए न पहले अहमियत थी, न अब है : मायावती

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version