• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसएसबी राष्ट्रसेवा को समर्पित सशस्त्र बल: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
04/01/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित करते हुए उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल पिछले छह दशकों से आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, आतंकवाद, नक्सलवाद और आपदा प्रबंधन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में अदम्य साहस और समर्पण के साथ देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि एसएसबी के जवान जहां राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा में दिन-रात तैनात रहते हैं, वहीं खेल, सामाजिक सरोकारों और आपदा राहत कार्यों में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत रक्षा सामग्री निर्यात करने वाले प्रमुख देशों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से स्वदेशी हथियारों की शक्ति को विश्व ने देखा और सराहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बताया कि राज्य सरकार सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों तथा उनके परिजनों के कल्याण के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया गया है। इसके साथ ही वीरता पदक से अलंकृत जवानों को मिलने वाली सम्मान राशि में भी वृद्धि की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों के विकास और सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीमांत क्षेत्रों में सड़कों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया जा रहा है, जिससे न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि पर्यटन, व्यापार और सामरिक दृष्टि से भी इन क्षेत्रों को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय नागरिकों और सुरक्षा बलों से संवाद स्थापित करते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाते हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, स्वामी कैलाशानन्द महाराज, डीआईजी एसएसबी सुधांशु नौटियाल, अर्पित फाउंडेशन से हनी पाठक तथा सशस्त्र सीमा बल के जवान उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

कार इंश्योरेंस ऑनलाइन लें या ऑफलाइन? जानिए क्या है बेहतर

Next Post

खेल शक्ति ही राष्ट्र शक्ति : नई खेल संस्कृति के साथ यूपी बना रहा राष्ट्रीय नेतृत्व: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Cloudburst wreaks havoc in Doda
जम्मू कश्मीर

डोडा में बादल फटने से मची तबाही, बाग-बगीचे और खेत बर्बाद

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
cm yogi

खेल शक्ति ही राष्ट्र शक्ति : नई खेल संस्कृति के साथ यूपी बना रहा राष्ट्रीय नेतृत्व: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

arrested

चोरी की योजना बना रहा पचीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

09/03/2022
cm yogi

शिवपाल के निर्वाचन क्षेत्र पर CM योगी हुए मेहरबान, दिया करोड़ों की विकास योजनाओं का तोहफा

22/03/2021
Rahul Gandhi

‘नाम बदलने से इतिहास नहीं बदला जा सकता…’, मेमोरियल का नाम बदलने पर बोले राहुल गांधी

17/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version