• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हल्द्वानी में हिंसा: सीएम धामी ने बुलाई बैठक, देखते ही गोली मारने के आदेश

Writer D by Writer D
08/02/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को बवाल (Haldwani Violence) हो गया। मलिक के बगीचे में अवैध कब्जे तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया। इस दौरान 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटनाक्रम के बाद शहरभर में तनावपूर्ण माहौल हो गया। वहीं, लोगों ने कई वाहनों में आग भी लगा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने देहरादून अपने सीएम आवास पर बैठक बुलाई है।

वहीं, नैनीताल डीएम ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। दंगाइयों को देखते ही गोली मरने के आदेश दिए गए है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों व कार्मिकों पर हुए हमले और क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को गंभीरता से लिया है। सीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।

अवैध मदरसा तोड़ने गई टीम पर पथराव, शहर में लगा कर्फ्यू

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने इस संबंध में गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये है। सीएम ने कहा कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रयासरत रहे।

वहीं, कुमाऊं मंडल के तमाम अधिकारी वर्चुअली बैठक में शामिल हुए। अधिकारियों ने सीएम को अवगत कराया गया कि अशांति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिए दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गये है।

Tags: cm dhamidehradun newshaldwani newsHaldwani ViolenceNational newsUttarakhand News
Previous Post

अवैध मदरसा तोड़ने गई टीम पर पथराव, शहर में लगा कर्फ्यू

Next Post

गोरखपुर में जल्द शुरू होगा सीबीजी का कमर्शियल उत्पादन

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivling
Main Slider

Sawan: महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

13/08/2026
Sawan
Main Slider

नहीं रख पा रहे सावन के सोमवार के व्रत, तो पुण्य पाने के लिए करें ये काम

13/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Next Post
compressed bio gas

गोरखपुर में जल्द शुरू होगा सीबीजी का कमर्शियल उत्पादन

यह भी पढ़ें

Anurag Thakur

देश भर के खिलाड़ियों को सम्मानित करने वाले इकलौते मुख्यमंत्री हैं योगी: अनुराग ठाकुर

12/02/2023
AK Sharma

भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2024-25 में दिखी नए भारत के नए उप्र की झलक

17/07/2025
Electric Vehicles

Delhi में ‘ई-वाहन पॉलिसी’ लॉन्च, Electric Vehicles खरीदने वालों को मिलेंगे ये बड़े फायदे

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version