• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BHU में बन रहे अस्थाई अस्पताल का कमिश्नर और DM ने किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
05/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
BHU covid hospital

BHU covid hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमण ​के लगातार फैलाव को देख संक्रमितों को त्वरित इलाज और बेड आक्सीजन मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर बीएचयू में डीआरडीओ 750 बेड के निर्माणाधीन अस्थाई अस्पताल को युद्ध स्तर पर तैयार कर रहा है।

बुधवार को मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा तथा नगर आयुक्त गौरांग राठी ने संयुक्त रूप से अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अफसरों ने अस्पताल के प्रगति का जायजा लिया। कमिश्नर को डीआरडीओ के अधिकारी ने बताया कि ढाई-ढाई सौ के तीन पंडाल बनाये गये हैं। सबसे पहले 250 बेड का आईसीयू बेड तैयार किया जा रहा है।

मण्डलायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण के उपरान्त बताया कि 250 बेड का आईसीयू विद वेंटिलेटर का कार्य सबसे पहले पूरा किया जा रहा है। जिसका 90 फीसद कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा अन्य पंडालों में भी कार्य 24 घंटे चालू है और उसको एचएफएनसी, बाईपेप, आक्सीजन कंसेन्ट्रेटर तथा आक्सीजन सप्लाई लाइन की सुविधाओं से जोड़ा जायेगा।

यूपी में 31 हजार से अधिक नए मामले, 40,852 मरीज हुए रोगमुक्त

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने मरीजों की भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए  बताया कि यहां पर पहले अन्य अस्पतालों के भर्ती मरीजों को शिफ्ट कर के अस्पतालों का लोड कम किया जायेगा। इसी के साथ अन्य 500 बेड का कार्य पूरा होते ही मरीजों की भर्ती कंट्रोल रूम के माध्यम से ही जैसे की जा रही है उसी प्रकार होगी।

उन्होंने बताया कि इस अस्पताल का प्रभारी एडीएम सिटी को बनाया गया है। एसीएमओ डा एन.पी.सिंह ने मौके पर लगाये गये चिकित्सा उपकरणों की जानकारी देते हुए कहा कि अन्य उपकरण एचएफएनसी, बाईपेप मशीन, आक्सीजन कंसेन्ट्रेटर आदि की आपूर्ति की जा रही है जल्दी ही इंस्टालेशन कार्य पूर्ण कर सभी बेडों पर मरीज रखे जायेंगे।

नमस्ते…. मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं, आपकी तबियत कैसी है

डीआरडीओ के अधिकारी ने विस्तार से आक्सीजन आपूर्ति, मेडिसिन सप्लाई, बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल, डेथ सर्टिफिकेट विद्युत आपूर्ति, जल आपूर्ति आदि के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंथन किया और सम्बंधित जानकारी भी दी।

Tags: BHU covid hospitalcorona cases in upDRDOvaranasi news
Previous Post

यूपी में 31 हजार से अधिक नए मामले, 40,852 मरीज हुए रोगमुक्त

Next Post

नहीं मिल पा रही है ऑक्समीटर, तो SmartWatch से ही जाने अपना ऑक्सीजन लेवल

Writer D

Writer D

Related Posts

Premananda Maharaj
Main Slider

संत प्रेमानंद की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, सीएम को पत्र

05/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने लिखी पाती, बोले- पितृपक्ष को केवल परंपरा नहीं, जीवन में उतारने का संदेश

05/10/2026
Main Slider

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

05/10/2026
Main Slider

सीएम योगी के निर्देश पर लखनऊ में बाढ़ राहत अभियान तेज, डीएम ने संभाली कमान

05/10/2026
Next Post
Can't find an oxmeter, so know your oxygen level only with SmartWatch

नहीं मिल पा रही है ऑक्समीटर, तो SmartWatch से ही जाने अपना ऑक्सीजन लेवल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Government

सीएम धामी ने किया देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध

06/01/2024
CM Vishnu Dev Sai

जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है: मुख्यमंत्री साय

30/03/2026
Suicide

जज की पत्नी ने की सुसाइड, रिश्तेदार के घर पर मिली लाश

29/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version