• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नमस्ते…. मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं, आपकी तबियत कैसी है

Writer D by Writer D
05/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से प्रदेश को उबारने के साथ-साथ सूबे के मुखिया मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कोरोना संक्रमित मरीजों का खुद फोन करके हालचाल जान रहे हैं।

बुधवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखीमपुर में तैनात वन रक्षक अनिल कुमार को फोन करके उनका हालचाल पूछा। साथ ही कोई भी समस्‍या होने पर मोबाइल पर आए नम्‍बर पर कॉल करने का कहा। वहीं, मुख्‍यमंत्री के हालचाल पूछने पर वन रक्षक अनिल कुमार भावुक हो गए। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री ने उनसे स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के साथ दवाएं व जांच से जुड़े हुए सवाल किए।

लखीमपुर में तैनात वन रक्षक अनिल कुमार 3 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। रिपोर्ट आने के बाद वह होम आइसोलेशन में है। अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रामित होने के बाद जब सामान्‍य आदमी उनका हालचाल नहीं पूछ रहा है। ऐसे में मुख्‍यमंत्री के हाल पूछने से उनका हौसला बढ़ गया है।

शायर शकील गाजीपुरी का कोरोना से निधन, सदमे से बेटे का भी हुआ इंतकाल

अनिल कुमार ने बताया कि करीब तीन मिनट की काल में सबसे पहले सीएम ने उनका हालचाल पूछा। उसके बाद सरकार की ओर से होम आइसोलेशन मरीजों को दी जा रही दवाओं की जानकारी ली। इस पर अनिल कुमार ने बताया कि उनको सुबह से कई डॉक्‍टर फोन करके हालचाल पूछ चुके हैं। दवाएं व अन्‍य जरूरी वस्‍तुएं उनको पहुंचाई जा चुकी है।

अनिल कुमार ने बताया कि सीएम के फोन आने से पहले ही करीब दो दर्जन से अधिक डॉक्‍टर उनको फोन कर स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी ले चुके हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान ली जाने वाली सभी दवाएं निशुल्‍क उन तक पहुंचाने का काम भी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग कर चुका है।

यूपी सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए जारी किया ग्लोबल टेंडर

इसके अलावा कौन सी दवा कब खाना है, भाप दिन में कितनी बार लेना है। इसकी जानकारी भी डॉक्‍टर फोन पर उनको दे रहे हैं। यही नहीं आयुष विभाग की ओर से दिया जाने वाला काढ़ा भी उनको पहुंचाया जा चुका है।

अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह काफी डर गए थे लेकिन सुबह मुख्‍यमंत्री के हालचाल पूछने के बाद मानो उनका हौसला कई गुना बढ़ गया है। अनिल ने बताया कि कोरोना से लड़ाई के लिए असली हौसला यही है। सीएम के फोन के बाद मानो एक हिम्‍मत आ गई है इस बीमारी से लड़ने की।

Tags: cm yogicorona cases in upCorona testing in UPcorona vaccination in upup newsYogi News
Previous Post

शायर शकील गाजीपुरी का कोरोना से निधन, सदमे से बेटे का भी हुआ इंतकाल

Next Post

यूपी में 31 हजार से अधिक नए मामले, 40,852 मरीज हुए रोगमुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
corona in Uttar Pradesh

यूपी में 31 हजार से अधिक नए मामले, 40,852 मरीज हुए रोगमुक्त

यह भी पढ़ें

suicide

NTPC के वरिष्ठ प्रबंधक का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

18/01/2021

मामूली विवाद में सिपाही, उसकी मां और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

21/11/2020
Manohar Lal Khattar

समाज में एकता व समरसता का प्रतीक है महाकुंभ: मनोहर लाल

19/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version