• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी ने दृष्टि बाधित बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन

Writer D by Writer D
16/09/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami celebrated his birthday with visually impaired children

CM Dhami celebrated his birthday with visually impaired children

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे और दृष्टि बाधित बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दृष्टि बाधित उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप अपने द्वारा बनाया गया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि मुझे हर बार इस दिन पर यहां बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में आप सभी लोग जिस किसी भी क्षेत्र में जाएंगे, वहां निश्चित ही सफलता पाएंगे। ऐसा कोई कार्य नहीं है जो आप लोग नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण उन्नति के लिए प्रयासरत हैं। दिव्यांग शब्द भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही दिया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इस बार हमें प्रदेश में कई स्थानों पर आपदा की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे आपदा से प्रभावित लोगों के बीच जाएं और उनकी जो सेवा, मदद हो सकती है वे करें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और हम प्रधानमंत्री के शब्दों को पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान के फुटबॉल टूर्नामेंट का भी बॉल पर किक मारकर शुभारंभ किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित शर्मा, पीके अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiCM Pushkar Dhami birthdaydehradun newsdhami newsHappy BirthdayUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में मनाया जन्मदिन

Next Post

मुख्यमंत्री धामी बोले- दो दिन में खोली जाएं बंद सड़कें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर से हरियाणा के लिए 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

07/10/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- दो दिन में खोली जाएं बंद सड़कें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

यह भी पढ़ें

दिव्यांग को सिपाही ने बेरहमी से पीटा

दिव्यांग को सिपाही ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, एसपी ने लिया लाइन हाजिर

19/09/2020
suicide

जल निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

26/03/2022
जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी JDU's national executive

Bihar Election : जेडीयू ने सीएम आवास पर उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू किया

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version