• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी, कार्यकर्ताओं से चुनावी समर में कूदने का किया आह्वान

Writer D by Writer D
21/03/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंपावत। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को गोरलचौड़ मैदान, चम्पावत में लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विधानसभा चम्पावत और लोहाघाट के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन, भेंटवार्ता एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने न्याय के देवता श्री गोलू (गोल्जयू) महाराज के मन्दिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) ने बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली गाई और खेली। उन्होंने सुमिरो सीता राम भया तुम हीरा जनम न पाओगे, नित जमुना के तीर कान्हा बजा गयो बसुरिया, बज रही बज रही बज रही मोहन तेरी मुरली बज रही, जैसी प्रसिद्ध खड़ी होली गायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण करवाई।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में जाकर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में वोट डालने की अपील करें। उन्होंने कहा हमारा वोट नए भारत के संकल्प को पूरा करेगा एवं प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई विकास की धारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काली कुमाऊं की खड़ी होली पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह संस्कृति हमारे पूर्वजों से हमें मिली है। इस संस्कृति का संवर्धन, संरक्षण भी सबने मिलकर करना है। युवाओं को भी इससे जोड़ना है। उन्होंने होली में भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा देश के अंदर तुष्टिकरण समाप्त करने, समानता लाने, विकसित भारत बनाने को प्रधानमंत्री की ओर से निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने बीते 10 सालों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, आज दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इन्वेस्टर ग्लोबल सम्मिट के दौरान उनका कई देशों में जाना हुआ। इस दौरान वहां के लोग हमारे देश की निरंतर प्रशंसा कर रहे थे। यह सभी के लिए गौरव की बात थी। पिछली सरकारों ने भारत को हर क्षेत्र में पीछे रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने का काम किया है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने के साथ देश में सीएए कानून लागू हो गया है। भारत में तीन तलाक को बैन किया है।

होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा की देवभूमि के सभी देवी देवताओं की कृपा से राज्य सरकार ने सभी को समान अधिकार देने के लिए समान नागरिक संहिता विधेयक लागू किया। देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया। साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया।उन्होंने कहा लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें 5000 एकड़ से ज्यादा जमीन मुक्त करवा दी गयी है। प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के साथ दंगारोधी कानून भी हमारी सरकार लेकर आई। आज कई उद्योग हमारे राज्य में खुल रहे हैं ऐसे में यहां के स्थानीय लोगों को यहां रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से चंपावत वासियों ने उन्हें उपचुनाव में विजय बनाया था। उन्होंने कहा हम सबको संकल्प लेना है कि प्रधानमंत्री मोदी को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजय बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम आदर्श जिला चंपावत बनाने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं।

तीन महीने में बहुत काम किया, आगे भी करेंगे: विष्णुदेव साय

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा , जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय,ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा,चंपावत विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजव एडवोकेट शंकर पांडे, प्रभारी मोहित पाठक,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,राजू बिष्ट, पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, सुभाष बगौली, सतीश पांडे, मुकेश मेहराना, श्याम नारायण पांडे आदि मौजूद थे।

Tags: champawat newscm dhamiholi celebrationlk sabha elections 2024Uttarakhand News
Previous Post

तीन महीने में बहुत काम किया, आगे भी करेंगे: विष्णुदेव साय

Next Post

भारतीय जनता पार्टी हारेगी तो नौकरी मिलेगी : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीन पर गरीबों की बनेंगी हवेलियां: मुख्यमंत्री योगी

15/10/2026
Main Slider

अखिलेश बताएं, सपा जीते तो चुनाव निष्पक्ष और हारे तो बेईमानी कैसे : राजभर

15/10/2026
Main Slider

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री

15/10/2026
पंजाब

पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित, CM मान ने किया शुभारंभ

14/10/2026
पंजाब

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या पर CM मान सख्त, बोले- जिम्मेदार लोगों को बख्शेंगे नहीं

14/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भारतीय जनता पार्टी हारेगी तो नौकरी मिलेगी : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

rice

गले चावलों से बनाएं ये टेस्टी डिश, कुकिंग के फैन हो जाएंगे लोग

15/10/2024
CM Dhami

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

08/11/2024
Saving Account

सेविंग अकाउंट में पैसे रखने पर मिलेगा FD के बराबर रिटर्न, ये 3 बैंक दे रहे मौका

22/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version