• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ISBT पर गंदगी देख भड़के सीएम धामी, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

Writer D by Writer D
18/11/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) मंगलवार को आईएसबीटी में गंदगी देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आईएसबीटी का यह हाल देखकर अधिकारियों को आईना दिखाने के लिए खुद ही झाड़ू उठाई और सफाई करने लगे। मुख्यमंत्री आईएसबीटी के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने यह हाल देखकर अधिकारियों से दो टूक कहा कि अगली बार आऊंगा तो व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलनी चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री बस में बैठे और आईएसबीटी की व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव मांगे।

सचिवालय से निकलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) सीधे आईएसबीटी पहुंचे थे। उन्हें अचानक देखकर अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री ने इसके बाद वहां एक-एक कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू किया। यात्री सुविधा, संचालन व्यवस्था और प्रबंधन की बारीकियों को समझने के बाद जब उन्होंने परिसर का दौरा किया तो वहां गंदगी पसरी देख मुख्यमंत्री नाराज हो गए।

खुद झाड़ू लेकर सफाई की

सीएम (CM Dhami ) ने सफाई कर्मचारी को वहां बुलाया और खुद उससे झाड़ू लेकर सफाई करने लगे। इसके बाद उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने एमडीडीए और परिवहन विभाग के अधिकारियों को परिसर में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देशित किया कि हर स्थान पर स्वच्छता संबंधी सूचना पट्ट लगाए जाएं।

कड़े शब्दों में जताई नाराजगी

यात्रियों को प्रदूषण, कचरा और धूल मुक्त वातावरण मिले इसके लिए प्रबंधन का प्रयास रहना चाहिए। उन्होंने उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी को विशेष रूप से निर्देशित किया कि स्वच्छता और प्रबंधन व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके बाद इसे क्रियान्वित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कड़े शब्दों में अधिकारियों से कहा कि अगली बार जब आऊंगा तो साफ सफाई दुरुस्त मिलनी चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CM Dhami Surprise inspection at ISBT Dehradun angry to see garbage cleaned it himself with a broom

जल्द शुरू होगा प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि उत्तराखंड एक प्रमुख पर्यटन व तीर्थ राज्य है। यहां प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य परिवहन केंद्रों पर उच्च स्तरीय स्वच्छता व्यवस्था प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए जल्द ही अब प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसकी भी एक कार्ययोजना जल्द तैयार की जाए।

CM Dhami Surprise inspection at ISBT Dehradun angry to see garbage cleaned it himself with a broom

बस में बैठकर यात्रियों से पूछा, कैसी हैं उत्तराखंड की बसें

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) आईएसबीटी प्लेटफार्म पर खड़ी एक बस में बैठ गए। उन्होंने बस में बैठे यात्रियों से पूछा कि उन्हें उत्तराखंड की बसें कैसी लगती हैं और इनमें यात्रा का कैसा अनुभव रहता है। यात्रियों ने सकरात्मक उत्तर दिया तो इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनसे सुधार के सुझाव भी मांगे। उन्होंने यात्रियों से समस्याओं के बारे में भी पूछा।

Tags: cm dhami
Previous Post

लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका! अमेरिका ने भाई अनमोल को किया डिपोर्ट

Next Post

राजनांदगांव ने रच दिया इतिहास: राष्ट्रपति ने दो पुरस्कारों से किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Next Post
President honored Rajnandgaon with two National Water Awards

राजनांदगांव ने रच दिया इतिहास: राष्ट्रपति ने दो पुरस्कारों से किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा की घमंडी सरकार को सत्ता से बेदखल करना है : अखिलेश

21/08/2021
rss and farmers

अगर किसानों पर गोली चलाई तो आरएसएस मुख्यालय उड़ा देंगे : किसान नेता

04/01/2021
Mahalaxmi Vrat

इस दिन लक्ष्मी के गजलक्ष्मी रूप की होगी पूजा, जानें कैसे करें

23/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version